Saturday, August 15, 2026
Home National ED Summons To Suresh Raina : सट्टेबाजी ऐप 1xBet केस में घिरे...

ED Summons To Suresh Raina : सट्टेबाजी ऐप 1xBet केस में घिरे सुरेश रैना, ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया…

0
158
ED Summons To Suresh Raina
ED Summons To Suresh Raina

ED Summons To Suresh Raina : अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़ा मामला अब पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के दरवाज़े तक पहुंच गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रैना को समन जारी कर बुधवार (13 अगस्त) को पूछताछ के लिए बुलाया है। दरअसल, दिसंबर 2024 में 1xBet ने सुरेश रैना को अपना गेमिंग एम्बेसडर नियुक्त किया था। ईडी को शक है कि यह साझेदारी ऐसे समय हुई, जब यह प्लेटफॉर्म भारतीय कानून का उल्लंघन करते हुए अवैध सट्टेबाजी को बढ़ावा दे रहा था।

ED Summons To Suresh Raina : ईडी इससे पहले हरभजन सिंह, युवराज सिंह, सोनू सूद और उर्वशी रौतेला जैसी हस्तियों से भी पूछताछ कर चुकी है, जो प्रतिबंधित बेटिंग प्लेटफॉर्म्स के विज्ञापन से जुड़े थे। जांच एजेंसी के मुताबिक, ये कंपनियां 1xbat और 1xbat स्पोर्टिंग लाइन्स जैसे नकली नामों का इस्तेमाल कर, विज्ञापनों में क्यूआर कोड के ज़रिए यूज़र्स को सीधे सट्टेबाजी साइट पर भेजती थीं।

यह केस तब सामने आया जब 2024 में मुंबई पुलिस ने मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज की। जांच में सामने आया कि ठगे गए यूज़र्स का पैसा म्यूल अकाउंट्स के ज़रिए अलग-अलग एजेंट्स को भेजा जाता था, जिसकी कुल रकम 2,000 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। अब ईडी रैना से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनकी भूमिका केवल ब्रांड एम्बेसडर तक सीमित थी या वे इससे आगे भी किसी तरह जुड़े थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here