Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh RAIPUR CRIME : रायपुर में फर्जी लूट का पर्दाफाश: 15 लाख की...

RAIPUR CRIME : रायपुर में फर्जी लूट का पर्दाफाश: 15 लाख की ‘लूट कहानी’ निकली कारोबारी की गढ़ी हुई साज़िश

RAIPUR CRIME
RAIPUR CRIME

RAIPUR CRIME : रायपुर : राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र में कारोबारी चिराग जैन (27) से कथित लूट का मामला पूरी तरह झूठा निकला। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कारोबारी ने एमसीएक्स में पैसा गंवाने के बाद देनदारों से बचने के लिए लूट की कहानी गढ़ी थी। अब पुलिस उसके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराने का मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

RAIPUR CRIME : लूट की कहानी

RAIPUR CRIME : चिराग जैन ने पुलिस को बताया था कि वह 11 अगस्त को कांपा-मंडी गेट से होते हुए देवेंद्र नगर स्थित अपनी दुकान जा रहा था। उसके पास पांच दिन का कलेक्शन — लगभग 15 लाख रुपये — और हाथ में पहनी दो अंगूठियां थीं। आरोप के मुताबिक, मंडी गेट फाटक के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने ओवरटेक कर उसकी कार रोकी, खिड़की से हाथ डालकर कार का लॉक खोला और रकम व अंगूठियां लेकर फरार हो गए।

RAIPUR CRIME : जांच में खुली पोल

RAIPUR CRIME : पुलिस ने वालफोर्ट सिटी से मंडी गेट तक 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन कोई संदिग्ध नजर नहीं आया।कारोबारी के बैंक लेनदेन की जांच में हाल के दिनों में कोई बड़ा ट्रांजैक्शन नहीं मिला। शक गहराने पर एसीसीयू और पंडरी पुलिस ने चिराग से दोबारा पूछताछ की। बयान बदलते देख सख्ती बरती गई, तो उसने सच्चाई स्वीकार कर ली।

RAIPUR CRIME : एमसीएक्स में नुकसान छिपाने के लिए बनाया प्लान

RAIPUR CRIME : पुलिस के अनुसार, चिराग ने कबूल किया कि उसने कमोडिटी मार्केट (एमसीएक्स) में पैसा गंवा दिया था। देनदारों के दबाव से बचने के लिए उसने नकली लूट का नाटक किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बरामद रकम भी जब्त कर ली।

RAIPUR CRIME : कानूनी कार्रवाई की तैयारी

RAIPUR CRIME : एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि फर्जी शिकायत दर्ज कराने पर चिराग जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि इससे न केवल पुलिस संसाधन बर्बाद होते हैं बल्कि असली अपराध की जांच पर भी असर पड़ता है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here