CG NEWS: रायपुर की मोजो मशरूम फैक्ट्री में बर्बरता: मशरूम मांगने पर सुपरवाइजर ने मजदूर को रॉड से पीटा, इसी फैक्ट्री से 97 श्रमिक हुए थे रेस्क्यू

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: तिल्दा, रायपुर: रायपुर के मोजो मशरूम फैक्ट्री में एक बार फिर विवाद हुआ। शनिवार (9 अगस्त) की रात एक कर्मचारी ने खाने में मशरूम की सब्जी मांगी, लेकिन सुपरवाइजर ने देने से मना कर दिया, जिसके बाद मारपीट हो गई। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

CG NEWS: कर्मचारी मयंक वर्मा ने आरोप लगाया कि सुपरवाइजर आशिक ने सब्जी देने से मना करने के साथ गाली-गलौज की और फिर रॉड से हमला किया, जिससे उसके दाहिने हाथ की हथेली में चोट आई। कर्मचारी के साथियों को भी चोटें लगीं। आरोप है कि मारपीट में सुपरवाइजर के साथी भी शामिल थे।

CG NEWS: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच जारी है। बता दें, करीब एक महीने पहले इसी फैक्ट्री में बंधक बनाए गए 97 मजदूरों को प्रशासन ने रेस्क्यू कर छुड़वाया था। उस समय कंपनी पर आरोप था कि मजदूरों से 18 घंटे काम करवाया जाता था और कच्चा खाना दिया जाता था, जिसके बाद चार ठेकेदारों पर मामला दर्ज हुआ था।

CG NEWS: वार्ड क्रमांक 15 बंगोली निवासी मयंक वर्मा ने थाने में शिकायत दी कि वह पिकरीडीह स्थित मोजो मशरूम फैक्ट्री में तीन साल से काम कर रहा है। 9 अगस्त को सुबह 4 बजे से 9 बजे तक की ड्यूटी के बाद जब वह खाने गया, तो सुपरवाइजर से मशरूम की सब्जी मांगी। मना करने और गाली-गलौज के बाद शाम को मयंक अपने साथियों के साथ बात करने गया। इस दौरान सुपरवाइजर ने अपने साथियों को बुला लिया।

CG NEWS: शाम करीब 4:30 बजे, मयंक और उसका दोस्त डिगेंद्र कंपनी पहुंचे, जहां सुपरवाइजर ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी और रॉड से हमला कर दिया। इसमें मयंक के दाहिने हाथ की हथेली और डिगेंद्र के सिर, हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। पुलिस ने सुपरवाइजर समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ खरोरा थाने में धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *