MP Indore News : इंदौर। राखी का त्यौहार मनाने गए पांच परिवारों के घर चोरों के निशाने पर आ गए। सिंगापुर टाउनशिप में चोर गिरोह ने पांच घरों के ताले तोड़कर करीब 20 तोला सोना और लाखों रुपये नगदी चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
MP Indore News : सूत्रों के मुताबिक, कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज में पांच नकाबपोश बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए नजर आए। चोरी के बाद आरोपी फरार हो गए। लसुड़िया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

