Burhanpur News : बुरहानपुर : बुरहानपुर जिले के मुख्य डाकघर में पिछले एक सप्ताह से सर्वर डाउन रहने की वजह से लोगों का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। हालात इतने बदतर हैं कि सुबह से शाम तक कतार में खड़े रहकर भी उपभोक्ता खाली हाथ लौट रहे हैं।
Burhanpur News :रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहार से पहले जहां लोगों को जरूरी डाक, मनी ऑर्डर और अन्य कार्य निपटाने हैं, वहीं पोस्ट ऑफिस में ‘सर्वर डाउन’ का बहाना बनाकर खिड़की बंद कर दी जा रही है।
Burhanpur News :उपभोक्ताओं का दर्द
Burhanpur News :एक महिला उपभोक्ता ने कहा:
Burhanpur News :हम रोज़ सुबह 9 बजे से लाइन में लगते हैं, शाम 4 बजे तक इंतज़ार करते हैं, लेकिन सर्वर डाउन बता दिया जाता है। काम तो होता नहीं, उल्टा अपमान झेलना पड़ता है!”
Burhanpur News :एक कर्मचारी, एक खिड़की – और पूरा सिस्टम ठप!
Burhanpur News :डाकघर में सिर्फ एक ही विंडो और एक कर्मचारी काम कर रहा है, जिससे काम की रफ्तार बेहद धीमी है। उपभोक्ताओं की मांग है कि कम से कम एक और विंडो खोली जाए, ताकि राहत मिल सके।
Burhanpur News :जवाबदेही से बचते अफसर
Burhanpur News : जब इस मामले में पोस्ट ऑफिस मास्टर से बात की गई तो उन्होंने खुद को असहाय बताया। उनका कहना है: ऊपर से ही सर्वर डाउन है, हमने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं मिल रहा।” अब सवाल ये उठता है क्या सरकारी सिस्टम यूं ही जनता को रुलाता रहेगा? क्या त्योहारों पर भी कोई राहत नहीं? जनता जवाब मांग रही है – जिम्मेदार कहां हैं?











