Saturday, August 15, 2026
Home National Delhi Delhi News : आनंद विहार के अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर में लगी...

Delhi News : आनंद विहार के अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर में लगी आग से मचा हड़कंप, हाउसकीपिंग स्टाफ की दम घुटने से मौत

0
100

Delhi News : दिल्ली के आनंद विहार स्थित एक अस्पताल में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। अस्पताल के भीतर चारों तरफ धुआं फैल गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह आग अस्पताल में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर से लगी थी।

मरीजों को शीशा तोड़कर निकाला गया

घटना के दौरान स्टाफ ने हिम्मत दिखाते हुए शीशे तोड़े और भर्ती मरीजों को सुरक्षित दूसरी जगह शिफ्ट किया। समय रहते मरीजों को बाहर निकालने से बड़ा हादसा टल गया।

स्टोर रूम में फंसा हाउसकीपिंग स्टाफ

हादसे में हाउसकीपिंग स्टाफ अमित की मौत हो गई। बताया गया कि डर के कारण अमित खुद को स्टोर रूम में बंद कर लिया था। हालांकि, धुएं के कारण उसका दम घुट गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई।

Share The News
Previous articleteam india : ICC पोस्टर से अटकलें तेज़: 2027 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कमान संभाल सकते हैं रोहित शर्मा
Next articleCBFC : सेंसर बोर्ड की कैंची से गुजरी ‘वॉर 2’, कई डायलॉग और सीन हटाए गए
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here