Raipur Crime : स्कूटी की सीट पर बैठने को लेकर विवाद में युवक की हत्या, रायपुर में स्टील कंपनी के 4 कर्मचारी गिरफ्तार

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में स्कूटी की सीट पर बैठने को लेकर विवाद ने जान ले ली। उरला थाना क्षेत्र में 5 अगस्त की रात चार युवकों ने मिलकर एक युवक की पाइप, लात और घूंसों से पिटाई कर दी, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक और आरोपी सभी एक ही स्टील कंपनी में काम करते थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Raipur Crime : थाना प्रभारी रोहित मानेकर के मुताबिक, बाजार चौक निवासी राहुल विश्वकर्मा और न्यू राजेंद्र नगर निवासी धीरज साहू नव दुर्गा इस्पात कंपनी में मजदूर थे। 5 अगस्त की रात करीब सवा 10 बजे धीरज की बाइक की सीट पर एक अज्ञात युवक बैठा था। धीरज ने उसे उतरने के लिए कहा तो युवक गाली-गलौज करने लगा और 2-3 दोस्तों को बुला लिया। इसके बाद धीरज को लात-घूंसे और पाइप से बुरी तरह पीटा गया। उसके हाथ-पैर समेत कई जगह गंभीर चोटें आईं।

Raipur Crime : घायल धीरज को पहले बीरगांव के एनकेडी अस्पताल और फिर मेकाहारा ले जाया गया, जहां 8 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संजय महतो, संतोष महतो, पप्पू कुमार यादव और राजीव कुमार को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी उरला, रायपुर के निवासी हैं।

Raipur Crime : धीरज की मौत के बाद छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने नव दुर्गा इस्पात कंपनी के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी

संजय महतो (22 साल) उरला, रायपुर
संतोष महतो (42 साल) उरला, रायपुर
राजीव कुमार (42 साल) उरला, रायपुर
पप्पु कुमार यादव (22 साल) उरला, रायपुर

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories