Mirchi Gang : मिर्च डालकर किराना दुकानदार से लूट, ‘मिर्ची गैंग’ ने दिल्ली में फिर मचाया आतंक

Mirchi Gang : नई दिल्ली, जहांगीरपुरी। राजधानी में अपराधियों के हौसले एक बार फिर सातवें आसमान पर नजर आए जब ‘मिर्ची गैंग’ ने बुधवार शाम को एक बार फिर से सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। जहांगीरपुरी के ई-ब्लॉक इलाके में चार से पांच बदमाशों ने एक किराना दुकानदार को मिर्च पाउडर फेंककर निशाना बनाया और दुकान से नकदी व सामान लूट ले गए।

Read More :Retired Army Jawan : सेना भर्ती के नाम पर 45 लाख की ठगी, रिटायर्ड लांस नायक गिरफ्तार 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात शाम करीब 7:30 बजे हुई। स्कूटी और बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने पहले दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका, जिससे वह तड़प उठे और कुछ भी देख पाने में असमर्थ हो गए। इसी का फायदा उठाकर आरोपी नकदी और सामान लेकर फरार हो गए।

पीड़ित दुकानदार ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी चंद सेकंडों में वहां से भाग निकले। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी यह गिरोह इसी तरीके से मिर्च पाउडर का इस्तेमाल कर लूटपाट कर चुका है।

Read More : No helmet, no petrol : जबलपुर में ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ अभियान की खुली अनदेखी, नियम के नाम पर दिखावा

सूचना मिलने पर जहांगीरपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। इस घटना से क्षेत्र के व्यापारी भयभीत हैं। उन्होंने प्रशासन से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories