Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG News : मां बनी बेरहम… जन्म के 48 घंटे बाद मासूम...

CG News : मां बनी बेरहम… जन्म के 48 घंटे बाद मासूम को हनुमान मंदिर में लावारिस छोड़कर हुई गायब

0
115
CG News
CG News

CG News : कवर्धा | कबीरधाम जिले के चिल्फी घाट में स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि को महज दो दिन की एक नवजात बच्ची मंदिर में लावारिस हालत में पड़ी मिली। अंधेरी रात में किसी ने मासूम को यहां छोड़कर चुपचाप रुखसत कर दिया।

CG News : सूचना मिलने पर चिल्फी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरक्षक गंगा धुर्वे ने बिना समय गंवाए बच्ची को कवर्धा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर और नर्सों ने उसे सुरक्षित अपनी देखरेख में लिया। मेडिकल टीम ने बताया कि बच्ची फिलहाल स्वस्थ और सुरक्षित है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित गवाहों से पूछताछ की जा रही है, ताकि उस व्यक्ति तक पहुंचा जा सके जिसने मासूम को लावारिस छोड़ा। यह घटना न केवल कानून के दायरे में गंभीर है, बल्कि समाज के संवेदनशील पहलुओं पर भी सवाल खड़े करती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here