OpenAI ChatGPT 5 : सैन फ्रांसिस्को। एआई की दुनिया में आज एक बड़ा कदम उठाते हुए OpenAI ने अपना अब तक का सबसे एडवांस्ड मॉडल GPT-5 पेश कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह मॉडल किसी भी विषय में पीएचडी स्तर के विशेषज्ञ की तरह काम कर सकता है और जटिल से जटिल कार्य को भी आसान बना देगा। GPT-4 के मुकाबले इसमें स्पीड, सटीकता, तर्क क्षमता और गहरी समझ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया गया है।
OpenAI ChatGPT 5 : OpenAI के मुताबिक GPT-5 में ऐसे कई गेम-चेंजर फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इसे सिर्फ चैटबॉट नहीं बल्कि “ऑल-इन-वन स्मार्ट असिस्टेंट” बना देते हैं। इनमें प्रमुख हैं—
-
नो-कोड ऐप/वेबसाइट डेवलपमेंट: अब केवल निर्देश देकर कुछ ही मिनटों में ऐप और वेबसाइट तैयार।
-
Gmail और Google Calendar इंटीग्रेशन: ईमेल मैनेजमेंट और मीटिंग शेड्यूलिंग सीधे GPT-5 से।
-
प्रोफेशनल वर्कफ्लो ऑटोमेशन: बिजनेस, रिसर्च, फाइनेंस और लीगल एनालिसिस जैसे काम तुरंत।
-
मेडिकल रिपोर्ट इंटरप्रिटेशन: जटिल रिपोर्ट को आसान भाषा में समझाने की क्षमता।
-
पर्सनल ट्यूटर और डुअल मॉडल सिस्टम: पढ़ाई के लिए इंटरैक्टिव गाइड और स्मार्ट टास्क राउटिंग।
सबसे खास बात, GPT-5 आम ChatGPT यूज़र्स के लिए मुफ्त उपलब्ध है, जबकि प्रीमियम फीचर्स केवल प्रो सब्सक्राइबर्स को मिलेंगे। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि GPT-5 का आगमन सिर्फ एक अपग्रेड नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्टार्टअप और क्रिएटिव इंडस्ट्री में नए युग की शुरुआत है।









