Monday, May 11, 2026
34.1 C
Raipur

Caps Cafe : कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर फिर से फायरिंग, लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Caps Cafe : कनाडा। कनाडा में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैफे की खिड़कियों पर गोलियों के छह निशान पाए गए हैं। इस वारदात की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली है। यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब कुछ ही दिन पहले सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सार्वजनिक रूप से विश्वास जताने की कोशिश की थी।

Read More : Voter list irregularities : राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब : आरोपों के समर्थन में मांगा हलफनामा, मिलने का समय तय

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैफे पर हुए इस हमले की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए सामने आई है। एक वायरल वीडियो में 9 सेकंड के अंदर एक दर्जन से ज्यादा गोलियों की आवाज़ सुनाई देती है। फिलहाल कनाडा पुलिस इस घटना की पुष्टि और जांच कर रही है। हमले के बाद से एक बार फिर से खालिस्तानी गैंग और स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कपिल शर्मा के कैफे को निशाना बनाया गया है। पिछले महीने भी इसी कैफे पर फायरिंग की गई थी। उस समय भी खालिस्तानी तत्वों की सक्रियता और गैंगस्टर नेटवर्क को लेकर चिंता जताई गई थी। अब दोबारा हुई घटना से स्पष्ट है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

तीन दिन पहले ही कनाडा के पुलिस अधिकारियों और स्थानीय मेयर ने जनता के डर को खत्म करने के लिए इसी कैफे में जाकर भोजन किया था। कपिल शर्मा ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा की थीं। इसका उद्देश्य यह दिखाना था कि आम जनता और कारोबारियों को डरने की जरूरत नहीं है और सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

Read More : Scheduled Caste Development Authority : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक, बजट में 25 करोड़ की वृद्धि

फिलहाल कनाडा पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि वे वीडियो फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जल्द आरोपियों तक पहुँचने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा और कनाडा में सक्रिय गैंग नेटवर्क पर चिंता गहरा दी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज!

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज!

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला   #latestnews #hindinews

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला #latestnews #hindinews

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raigarh-missing-child-reunited: भटकते मासूम के लिए देवदूत बनी पुलिस, रायगढ़ में दिखी मानवीयता की मिसाल

raigarh-missing-child-reunited: गौरी शंकर गुप्ता: रायगढ़ में चक्रधरनगर पुलिस ने...

Naxalite Surrender : नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता: 5 लाख की इनामी महिला माओवादी ने छोड़ा हथियार, किया सरेंडर

Naxalite Surrender :जगदलपुर। छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा क्षेत्र में सक्रिय...

CG Crime: 2.21 लाख की फर्जी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, कर्ज चुकाने से बचने रची थी साजिश

CG Crime:जांजगीर-चांपा। जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में 2.21...

Related Articles

Popular Categories