Tuesday, September 22, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur Breaking : जनसुनवाई के दौरान एसपी कार्यालय में महिला ने खाया...

Jabalpur Breaking : जनसुनवाई के दौरान एसपी कार्यालय में महिला ने खाया जहर…मचा हड़कंप

जबलपुर। Jabalpur Breaking : शहर के एसपी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने ज़हर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना उस वक्त हुई जब अधारताल थाना क्षेत्र की रहने वाली द्रोपदी विश्वकर्मा अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों से मिलने पहुंची थी। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में महिला के इस जानलेवा कदम से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया।

महिला को तत्काल विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, द्रोपदी ने अपने पति के खिलाफ मारपीट, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत जनसुनवाई में दी थी। महिला का आरोप है कि उसका पति शराब पीकर मारता है, घर छोड़कर दूसरे शहर में रह रहा है और बच्चों की परवरिश के लिए पैसे भी नहीं देता।

महिला के साथ उसके दो छोटे बच्चे भी थे। यह गंभीर मामला अब पुलिस जांच के दायरे में है। घटना ने पुलिस प्रशासन की जनसुनवाई प्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here