Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur News : इंडिगो फ्लाइट 6E-791 में तकनीकी खराबी, टायर में खराबी...

Jabalpur News : इंडिगो फ्लाइट 6E-791 में तकनीकी खराबी, टायर में खराबी के चलते नहीं भर सकी उड़ान – जांच में जुटी टेक्निकल टीम

0
121
Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर : मुंबई से जबलपुर पहुंची इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-791 में तकनीकी खराबी सामने आई है। डुमना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद विमान के टायर में खराबी पाई गई, जिसके बाद प्लेन को एप्रन एरिया में जांच के लिए खड़ा किया गया है।

Jabalpur News : एयरपोर्ट अधिकारियों की निगरानी में फ्लाइट की तकनीकी जांच जारी है। वहीं, एयरलाइंस ने यात्रियों को वैकल्पिक फ्लाइट से भेजने पर विचार शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, टायर की खराबी को दुरुस्त करने के लिए दिल्ली से विशेष टेक्निकल टीम को बुलाया गया है। फिलहाल फ्लाइट दोबारा उड़ान भरने की स्थिति में नहीं है। एयरपोर्ट प्रशासन और इंडिगो की ओर से यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता में रखते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here