Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh nepanagar News : नेपा हत्याकांड पर प्रशासन की सख्ती: आरोपी रईस का...

nepanagar News : नेपा हत्याकांड पर प्रशासन की सख्ती: आरोपी रईस का अवैध मकान और तबेला बुल्डोजर से जमींदोज

0
104
nepanagar News
nepanagar News

nepanagar News : नेपानगर : नेपानगर के नावरा क्षेत्र में युवती की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी रईस के अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुल्डोजर,आरोपी के संजय नगर स्थित मकान और तबेले पर नेपा लिमिटेड, राजस्व, पुलिस और नगरपालिका के अमले की मौजूदगी में चला बुल्डोजर,हिंदू संगठनों द्वारा आरोपी के घर पर बुल्डोजर चलाने की लगातार की जा गई थी मांग,कार्यवाही के दौरान घटनास्थल पर लगा लोगों का जमावड़ा।

nepanagar News : बुरहानपुर जिले नेपानगर थाना अंतर्गत नावरा गांव में हुए बहुचर्चित हत्याकांड के मुख्य आरोपी रईस के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए प्रशासन ने नेपानगर ओवरब्रिज के नीचे बनी रईस की भैंसों के बाड़े को जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया। इसके अलावा संजय नगर के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित उसके अवैध मकान का निर्माण भी गिरा दिया गया,कार्रवाई के दौरान एसडीओपी नेपानगर, तहसीलदार, थाना प्रभारी, नगर पालिका के अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

 

nepanagar News : यह पूरी कार्रवाई पूर्व में की गई संपत्ति जांच और मापन के आधार पर की गई, जिससे यह साबित हुआ कि संबंधित निर्माण शासकीय भूमि पर अवैध रूप से किया गया था,प्रशासन द्वारा यह संदेश स्पष्ट रूप से दिया गया कि कोई भी अपराधी कानून से ऊपर नहीं है, और अब अवैध कब्जों तथा अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन के रुख की सराहना की। नागरिकों का कहना है कि इससे आमजन में कानून के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है, तथा यह एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है कि यदि प्रशासन ठान ले, तो अपराध और अवैध गतिविधियों को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here