Raipur Mahila Thana : शिकायत लेकर पहुंची महिला पर ही बरस पड़ी पुलिस, तत्कालीन थाना प्रभारी समेत 4 पर FIR…..

Raipur Mahila Thana : रायपुर। राजधानी के महिला थाने में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शिकायत दर्ज कराने गई महिला के साथ पुलिसकर्मियों ने ही मारपीट कर दी। इस मामले में तत्कालीन महिला थाना प्रभारी वेदवती दरियो समेत चार लोगों पर मारपीट, गालीगलौज और धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। कोर्ट के निर्देश पर सभी आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 34 और 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

Raipur Mahila Thana : घटना 17 मार्च 2024 की बताई जा रही है। पीड़िता यास्मीन बानो ने आरोप लगाया कि घरेलू विवाद की शिकायत लेकर जब वह महिला थाने पहुंची तो उसकी फरियाद सुनने के बजाय तत्कालीन थाना इंचार्ज वेदवती दरियो और उनके स्टाफ ने ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दरियो ने बेल्ट निकाली और अपने स्टाफ को डंडों के साथ बुलाकर महिला व उसके परिजनों के साथ हाथापाई की।

एफआईआर में पीड़िता के पति सैय्यद आसिफ अली, दरोगा शारदा वर्मा, फगेश्वरी कंवर समेत अन्य स्टाफ के नाम भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान सैय्यद आसिफ अली ने गालीगलौज की, जबकि पुलिसकर्मियों ने महिला की बात तक नहीं सुनी और दबाव बनाने की कोशिश की।

कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories