Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa News : संत प्रेमानंद महाराज को गला काटने की धमकी, रीवा-सतना...

Rewa News : संत प्रेमानंद महाराज को गला काटने की धमकी, रीवा-सतना में भड़का जनआक्रोश….

Rewa News : संत प्रेमानंद महाराज को गला काटने की धमकी, रीवा-सतना में भड़का जनआक्रोश....
Rewa News : संत प्रेमानंद महाराज को गला काटने की धमकी, रीवा-सतना में भड़का जनआक्रोश....

रीवा। Rewa News : वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज को लेकर एक आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट ने रीवा-सतना क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश पैदा कर दिया है। सतना निवासी युवक शत्रुघ्न सिंह द्वारा फेसबुक पर संत प्रेमानंद महाराज को “गला उतारने” की धमकी दी गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं और हिंदू संगठनों में उबाल है। सोशल मीडिया पर युवक की इस धमकी भरी पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल होते ही विरोध का सिलसिला शुरू हो गया है।

Rewa News : संत की शांति और आस्था पर हमला: शिवसेना ने चेताया प्रशासन
शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय ने इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि संत प्रेमानंद महाराज केवल धार्मिक संत नहीं हैं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, विश्वास और आत्मिक शांति का केंद्र हैं। उनकी गरिमा पर हमला समाज की धार्मिक भावनाओं पर चोट है। विवेक पांडेय ने रीवा और सतना के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही होनी चाहिए, जिससे समाज में कानून का डर और मर्यादा का संदेश जाए।

Rewa News

सोशल मीडिया पर विरोध की सुनामी, गिरफ्तारी की उठी मांग
जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, रीवा, सतना समेत पूरे प्रदेश में संत प्रेमानंद महाराज के अनुयायियों और आम लोगों में रोष फैल गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोपी युवक को तत्काल गिरफ्तार करने और कड़ी सजा देने की मांग की। लोग कह रहे हैं कि जो व्यक्ति समाज में नफरत और द्वेष फैलाने की कोशिश करता है, उसे कानून सख्ती से जवाब दे।

संत प्रेमानंद महाराज— श्रद्धा, संयम और सनातन संस्कृति के प्रतीक
संत प्रेमानंद महाराज, जो अपने प्रवचनों और आध्यात्मिक साधना के लिए पूरे देश में विख्यात हैं, करोड़ों अनुयायियों के लिए न केवल गुरु हैं, बल्कि जीवन पथ पर मार्गदर्शक भी हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े रहते हैं। ऐसे संत के प्रति इस प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि समूची सनातन संस्कृति का अपमान है।

प्रशासन पर बढ़ा दबाव, जल्द कार्रवाई की मांग
शिवसेना सहित कई संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं करता, तो वे उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। मामले को लेकर संभागीय स्तर पर अधिकारियों की बैठकें शुरू हो गई हैं और पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ साक्ष्य एकत्र कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here