Saturday, August 22, 2026
Home Chhattisgarh Maharashtra Politics : मंत्री के रमी गेम पर मचा सियासी बवाल, फडणवीस...

Maharashtra Politics : मंत्री के रमी गेम पर मचा सियासी बवाल, फडणवीस ने छीनी कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी…

Maharashtra Politics
Maharashtra Politics

मुंबई। Maharashtra Politics : महाराष्ट्र सरकार में अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता और मंत्री माणिकराव कोकाटे का ‘रमी गेम’ विवाद आखिरकार उनके राजनीतिक करियर पर भारी पड़ गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ा कदम उठाते हुए कोकाटे से कृषि मंत्रालय छीन लिया है। हालांकि, उन्हें खेल और अल्पसंख्यक विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। दत्तात्रेय भरणे को नया कृषि मंत्री नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Maharashtra Politics : दरअसल, विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान कोकाटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे मोबाइल पर ‘रमी गेम’ खेलते नजर आए। यह वीडियो शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार और जितेंद्र आव्हाड ने साझा किया था। पहले भी कोकाटे किसानों पर विवादास्पद बयानबाजी के चलते सुर्खियों में रहे हैं, जिनमें किसानों को ‘भिखारी’ कहने और योजनाओं में भ्रष्टाचार को जायज ठहराने जैसे बयान शामिल हैं।

कोकाटे ने गेम खेलने के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया था कि वे सिर्फ पॉप-अप नोटिफिकेशन बंद कर रहे थे। लेकिन विधायी जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वे करीब 22 मिनट तक रमी गेम में सक्रिय थे। विपक्ष ने उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की थी। हालांकि, उन्हें पहले सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। बाद में कोकाटे ने सार्वजनिक माफी भी मांगी थी, मगर विवाद शांत नहीं हुआ।

Maharashtra Politics

माणिकराव कोकाटे का विवादों से पुराना नाता रहा है। जनवरी 2025 में उन्होंने कहा था कि “2-4% भ्रष्टाचार के चलते योजनाएं बंद नहीं होनी चाहिए।” फरवरी में उन्होंने फसल बीमा योजना को लेकर विवादित बयान दिया कि “भिखारी भी 1 रुपये नहीं लेते, सरकार दे रही है।” यही नहीं, फर्जी दस्तावेजों के मामले में उन्हें दो साल की सजा भी सुनाई गई थी, हालांकि बाद में जमानत मिल गई।

कोकाटे का ताजा बयान भी विवादों में रहा, जिसमें उन्होंने कहा था कि “किसान फसल बीमा का पैसा शादियों में खर्च कर देते हैं, खेती में निवेश नहीं करते।” जुलाई में सदन की कार्यवाही के दौरान ‘रमी’ खेलते पकड़े जाने के बाद यह मामला और गरमाया। उनके बयानों ने विपक्ष को लगातार हमलावर बनाए रखा।

अब सरकार ने कृषि मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी उनसे वापस लेकर एक कड़ा संदेश देने की कोशिश की है। हालांकि उन्हें खेल और अल्पसंख्यक मामलों की जिम्मेदारी सौंपकर संतुलन साधने का प्रयास भी किया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here