Monday, March 30, 2026
35.1 C
Raipur

Raipur Fraud News : इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम का झांसा, कलिंगा यूनिवर्सिटी की कर्मचारी से ठग लिए लाखों….

रायपुर। Raipur Fraud News : सोशल मीडिया पर वर्क फ्रॉम होम के लालच में रायपुर की एक युवती से लाखों की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कलिंगा यूनिवर्सिटी में डिप्टी मैनेजर (कैरियर एंड कॉर्पोरेट रिसोर्स सेंटर) के पद पर कार्यरत जयश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम पर दिखे एक आकर्षक वर्क फ्रॉम होम विज्ञापन पर विश्वास कर 5.20 लाख रुपये गंवा दिए। ठगी का एहसास होते ही जयश्री ने खमतराई थाने और साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Raipur Fraud News : जयश्री ने पुलिस को बताया कि 4 अप्रैल 2025 को इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन देखा, जिसमें आसान टास्क पूरे कर अच्छी कमाई का वादा किया गया था। जब उन्होंने विज्ञापन पर प्रतिक्रिया दी, तो उन्हें ‘काव्या पूजा’ नामक टेलीग्राम अकाउंट से जोड़ दिया गया। शुरुआत में 17 टास्क पूरे करने पर उन्हें 200 रुपये दिए गए, जिससे भरोसा बन गया।

इसके बाद उन्हें “क्रूड ऑयल इन्वेस्टमेंट ग्रुप” में जोड़ा गया और निवेश के बदले 30% मुनाफे का लालच दिया गया। ठगों ने जयश्री से क्रमशः 800 रुपये से लेकर 1.45 लाख रुपये तक की अलग-अलग किश्तों में रकम ट्रांसफर करवाई। ये रकम मिजोरम रूरल बैंक, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के विभिन्न खातों में भेजी गई, जिनके खाते धारकों के नाम अदोर, डाप्लू और सुरेश डारा बताए गए।

Raipur Fraud News

7-8 अप्रैल के बीच ठगों ने अकाउंट अनफ्रीज कराने के बहाने जयश्री से और अधिक पैसे मांगे। इस दौरान उन्होंने 40,000 रुपये, 80,000 रुपये और 1.45 लाख रुपये की अतिरिक्त रकम भेजी। आखिरकार, उन्हें केवल 10,000 रुपये लौटाए गए और फिर ठगों ने अकाउंट फ्रीज होने का बहाना बनाकर और पैसे की मांग की। इसी बीच जयश्री को एहसास हुआ कि वह एक बड़े ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो चुकी हैं।

जयश्री ने पूरे घटनाक्रम की शिकायत खमतराई थाने में दर्ज कराई है। साथ ही, राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत भेज दी है। पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब तकनीकी जांच के जरिए ठगों के नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories