Tuesday, March 3, 2026
33.5 C
Raipur

CG NEWS: बचेली में नशे का बढ़ता जाल, चोरों के हौसले बुलंद: घरों में सेंधमारी से दहशत, पुलिस पर उठ रहे सवाल

CG NEWS: फकरे आलम /बचेली : बचेली शहर में नशे और चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। वार्ड क्रमांक 05 (आरईएस कॉलोनी के पास), मुख्य मार्ग, वार्ड 09-10 (लेबरहाटमेट), वार्ड 16 (जोगा पारा) और वार्ड 17 (मुंडरा कैंप) जैसे क्षेत्रों में शराब, गांजा और नशीली गोलियों की खुलेआम बिक्री की शिकायतें सामने आ रही हैं।

CG NEWS: स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ कथित एनएमडीसी कर्मचारी भी विभिन्न राज्यों से सस्ते दामों में नशीले पदार्थ लाकर बचेली में युवाओं तक पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही शराब दुकानों की मिलीभगत से अवैध नशे का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है।

CG NEWS: नशे की लत में डूबे कई युवा अब अपने खर्च पूरे करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लोहे और कबाड़ की चोरी के साथ-साथ अब सुनियोजित तरीके से घरों को निशाना बनाया जा रहा है।

CG NEWS: हालिया घटनाओं पर गौर करें तो एक फेब्रिकेशन दुकान संचालक के घर, महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी के आवास, और एनएमडीसी कर्मचारियों के घरों में हुई सेंधमारी में एक समानता देखी गई है। इन सभी मामलों में चोरों ने पहले रेकी की और घरों में किसी के न होने का फायदा उठाकर लाखों रुपये के जेवरात, गोल्ड कॉइन और नकदी चुरा लिए।

CG NEWS: हाल ही में पुलिस ने एक महिला को गांजा और नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। रात्रि गश्त बढ़ाई गई है, लेकिन चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस की कार्रवाई का अब उन्हें कोई डर नहीं रह गया लगता।

CG NEWS: स्थानीय लोगों का कहना है कि बाहरी चोर गिरोहों के साथ-साथ स्थानीय सहयोगियों की मिलीभगत से इन घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। जनता ने प्रशासन से अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई और चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है. अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन किस तरह से शहर में सुरक्षा का माहौल वापस ला पाता है।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories