राजगढ़ जिला अस्पताल के SNCU वार्ड की छत गिरी, डॉक्टरों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

VIKASH KHALKHO

सुरेश नागर/राजगढ़, मध्यप्रदेश : जिला अस्पताल के एसएनसीयू (SNCU) वार्ड में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पीओपी से बनी छत अचानक गिर गई। गनीमत रही कि इस हादसे से पहले ही वार्ड में मौजूद सभी नवजात बच्चों को अन्य सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया था।

Read More : बेतवा नदी उफान पर : राजघाट और माताटीला बांध से तीन-तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया, ओरछा में होटल खाली कराए गए

वार्ड में मौजूद थे 35 नवजात, समय रहते किए गए शिफ्ट
डॉ. आर.एस. माथुर, SNCU प्रभारी ने जानकारी दी कि वार्ड की दीवारों में लगातार सिपेज (नमी) देखी जा रही थी। इसी आशंका को ध्यान में रखते हुए स्टाफ ने सभी 35 नवजातों को पहले ही अन्य वार्ड में स्थानांतरित कर दिया था। इस सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

डॉ. माथुर ने बताया कि यह SNCU यूनिट 15 साल पुरानी पीओपी की फॉल सीलिंग के साथ चल रही थी। समय के साथ इसकी स्थिति बेहद खराब हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि “हम कल ही इस SNCU यूनिट को जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर देंगे, ताकि बच्चों की जान को कोई खतरा न रहे।”

Read More : CG BIG NEWS : पूर्व जनप्रतिनिधि के भाई की जंगल में संदिग्ध हालात में मिली लाश, हत्या की आशंका

जर्जर भवन में बच्चों के इलाज को लेकर लोगों में आक्रोश भी है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कब तक बच्चों की जान को जोखिम में डाला जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *