Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Mihona News: मिहोना तहसीलदार की मानवता की मिसाल, बीमार बच्ची को सरकारी...

Mihona News: मिहोना तहसीलदार की मानवता की मिसाल, बीमार बच्ची को सरकारी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

Mihona News
Mihona News

Mihona News: राम शंकर तोमर/ भिंड जिले के मिहोना से एक सराहनीय घटना सामने आई है, जहां तहसीलदार अमित दुबे ने अपनी इंसानियत और तत्परता का परिचय देते हुए बीमार बच्ची की जान बचाने में मदद की।

 

 

READ MORE: Raipur News : कोयला घोटाला: सूर्यकांत त्रिपाठी को दूसरी जेल में शिफ्ट करने की तैयारी, कोर्ट में आज होगी सुनवाई

Mihona News: मिहोना के वार्ड क्रमांक 8 निवासी रामबहादुर कुशवाहा की 12 वर्षीय पुत्री रास्ता की तबीयत अचानक खराब हो गई। स्थानीय लोगों और धीरज बौहरे ने तुरंत तहसीलदार को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही तहसीलदार अमित दुबे घटनास्थल पर पहुंचे और बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अपने शासकीय वाहन से रौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां समय पर इलाज मिलने से बच्ची की स्थिति में सुधार आया।

Mihona News: तहसीलदार अमित दुबे ने पीड़ित परिवार को शासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तहसीलदार की इस मानवीय पहल की खुलकर सराहना की।

 

READ MORE: Raipur News : कोयला घोटाला: सूर्यकांत त्रिपाठी को दूसरी जेल में शिफ्ट करने की तैयारी, कोर्ट में आज होगी सुनवाई

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here