Friday, August 21, 2026
Home Chhattisgarh CG News : आरोपी की पिटाई पुलिस को पड़ी भारी, ASI सस्पेंड,...

CG News : आरोपी की पिटाई पुलिस को पड़ी भारी, ASI सस्पेंड, थाना प्रभारी लाइन अटैच

nishaanebaz.com (51)
nishaanebaz.com (51)

CG News :  जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत के दौरान एक आरोपी के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने कड़ी कार्रवाई की है। घटना में संलिप्त सहायक उप निरीक्षक (ASI) सुनील टैगोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र जांजगीर से संबद्ध किया गया है। वहीं, थाना प्रभारी भवानी सिंह चौहान को भी हटाकर रक्षित केंद्र भेजा गया है।

Read More : MP BREAKING : भारी बारिश के चलते कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

घटना 26 जुलाई की बताई जा रही है, जब थाना बम्हनीडीह में दर्ज अपराध क्रमांक 62/25, धारा 331(1), 296, 351(3), 115(2), 118(1) बी.एन.एस. के तहत आरोपी ठाकुर सिंह चंद्रभास को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था। आरोप है कि इस दौरान एएसआई सुनील टैगोर ने आरोपी के साथ मारपीट की, जो कर्तव्य के प्रति गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए टैगोर को सस्पेंड कर रक्षित केंद्र में अटैच कर दिया। साथ ही, बम्हनीडीह थाना प्रभारी भवानी सिंह चौहान को हटाकर रक्षित केंद्र भेज दिया गया है। उनकी जगह अब उप निरीक्षक केपी सिंह, जो पूर्व में रक्षित केंद्र में पदस्थ थे, को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Read More : CG Accident :तेज रफ्तार कार ने मासूम को दो बार रौंदा, हालत नाजुक — फरार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि पुलिसकर्मियों से कर्तव्य के निर्वहन में अनुशासन सर्वोपरि है, और किसी भी प्रकार की ज्यादती या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह मामला पुलिस कार्यप्रणाली और मानवाधिकारों को लेकर एक बार फिर बहस के केंद्र में आ गया है। स्थानीय स्तर पर भी इस घटना को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

Share The News
Previous articleMP BREAKING : भारी बारिश के चलते कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
Next articleCG News : हाईकोर्ट ने निरस्त किया बीईओ का निलंबन आदेश, कहा- कलेक्टर के पास नहीं था अधिकार
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here