Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : केंद्रीय विद्यालय कोंडागांव को मिला नवीन भवन की सौगात, ...

CG NEWS : केंद्रीय विद्यालय कोंडागांव को मिला नवीन भवन की सौगात,  लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम

0
1475
CG NEWS
CG NEWS
CG NEWS : रामकुमार भारद्वाज/ कोंडागांव :– केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई शिक्षा नीति की पांचवीं वर्षगांठ पर नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से देशभर के 22 केंद्रीय विद्यालयों के नवीन भवनों का लोकार्पण किया। इसमें कोंडागांव जिले का केंद्रीय विद्यालय भी शामिल रहा।
CG NEWS : स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने कोंडागांव के बड़ेकनेरा रोड स्थित बंधापारा में नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
CG NEWS : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि जिले में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत की प्रक्रिया उनके कलेक्टर कार्यकाल के दौरान हुई थी और अब विधायक के रूप में उसके नवीन भवन का लोकार्पण करना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह भवन जिले के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह विद्यालय अब पीएम श्री योजना में भी शामिल किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। विधायक ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इस नवीन भवन में उपलब्ध सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाएं, लगन और परिश्रम के साथ अध्ययन करें और जिले, राज्य व देश का नाम रोशन करें।
CG NEWS : कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने भी विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह भवन विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा को एक नई दिशा देगा। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने रुचि के क्षेत्रों में पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here