Chhattisgarh NEET UG Counselling 2025: छत्तीसगढ़ NEET UG काउंसलिंग 2025: राउंड 1 के लिए 29 जुलाई से शुरू होगा पंजीकरण, जानें अहम तारीखें और प्रक्रिया

Sanjay Sahu
Chhattisgarh NEET UG Counselling 2025

Chhattisgarh NEET UG Counselling 2025: छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME) ने NEET UG 2025 के तहत MBBS और BDS पाठ्यक्रमों में राज्य कोटे की सीटों के लिए राउंड 1 काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत 29 जुलाई से पंजीकरण शुरू होगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट [cgdme.in](http://cgdme.in) पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Chhattisgarh NEET UG Counselling 2025: रजिस्ट्रेशन और विकल्प भरने की तारीखें

Chhattisgarh NEET UG Counselling 2025: पंजीकरण की अंतिम तिथि 4 अगस्त तय की गई है। उम्मीदवार 29 जुलाई से 5 अगस्त के बीच अपनी पसंदीदा कॉलेजों और पाठ्यक्रमों के विकल्प भर और लॉक कर सकेंगे।

 

READ MORE: Deoghar Accident News: भीषण सड़क हादसा: कांवड़ियों की बस और ट्रक की टक्कर में 18 कांवड़ियों की मौत, 20 घायल

Chhattisgarh NEET UG Counselling 2025: मेरिट लिस्ट और सीट आवंटन

Chhattisgarh NEET UG Counselling 2025: राउंड 1 की मेरिट सूची 6 अगस्त को जारी की जाएगी, जबकि सीट आवंटन की प्रक्रिया 7 अगस्त को पूरी की जाएगी। इसके बाद, आवंटन सूची 8 अगस्त को प्रकाशित होगी।

Chhattisgarh NEET UG Counselling 2025: प्रवेश और दस्तावेज़ सत्यापन

Chhattisgarh NEET UG Counselling 2025: जिन उम्मीदवारों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीट आवंटित होगी, उनके लिए प्रवेश अनिवार्य होगा। ऐसे उम्मीदवारों को 9 से 14 अगस्त के बीच संबंधित संस्थान में दस्तावेज़ सत्यापन (स्क्रूटनी) प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सत्यापन के बाद कॉलेज में प्रवेश सुनिश्चित करना जरूरी है, अन्यथा उम्मीदवार को काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। निजी मेडिकल या डेंटल कॉलेजों में सीट प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश अनिवार्य नहीं है।

Chhattisgarh NEET UG Counselling 2025: अपग्रेडेशन की सुविधा

Chhattisgarh NEET UG Counselling 2025: राउंड 1 के बाद जो उम्मीदवार बेहतर विकल्प की तलाश में राउंड 2 में अपग्रेड करना चाहते हैं, उन्हें अपने कैंडिडेट पोर्टल पर लॉग इन कर एक ओटीपी के जरिए अपनी इच्छा की पुष्टि करनी होगी। एक बार अपग्रेड के लिए पुष्टि करने के बाद, पहले दिए गए विकल्प स्वतः रद्द हो जाएंगे और उम्मीदवार को नए विकल्प भरकर सबमिट करने होंगे।

Chhattisgarh NEET UG Counselling 2025: ध्यान देने योग्य बात यह है कि राउंड 1 में आवंटित सरकारी मेडिकल कॉलेज की सीट को राउंड 2 या उसके बाद के राउंड्स में दोबारा आवंटित नहीं किया जाएगा। छत्तीसगढ़ NEET UG काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों से अपेक्षा की जाती है कि वे समय पर पंजीकरण, विकल्प चयन और सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उन्हें मनचाहा कॉलेज और कोर्स मिल सके।

 

READ MORE: Kendriya Vidyalayas students : क्या केंद्रीय विद्यालयों से घट रहा है छात्रों का रुझान? शिक्षा मंत्री ने संसद में पेश किए चिंताजनक आंकड़े

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *