Excise Constable Recruitment : आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में सख्ती: काले कपड़े पहनने पर लड़कियों को रोका, टी-शर्ट बदलने गई युवती दो मिनट की देरी से रह गई बाहर, लड़कों से उतरवाए गए बेल्ट और जूते

Excise Constable Recruitment : रायपुर : छत्तीसगढ़ में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा (ABA25) का आयोजन शुरू हो चुका है। राजधानी रायपुर में इसके लिए 90 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक तय किया गया है। सुबह 10:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए और देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं दी गई। कई परीक्षार्थी सेंटर के बाहर खड़े रह गए।

 

Excise Constable Recruitment : एग्जाम सेंटरों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त जांच प्रक्रिया अपनाई गई। डार्क कलर के कपड़े पहनकर आई एक युवती को प्रवेश नहीं मिला, जिसके बाद वह बाजार से नया शर्ट खरीदने गई, लेकिन लौटते समय 10:32 हो चुके थे, जिससे गेट बंद हो गया और उसे परीक्षा देने से रोक दिया गया। कुछ अन्य अभ्यर्थियों से भी काले दुपट्टे उतरवाए गए और कपड़े बदलवाने के निर्देश दिए गए।

Excise Constable Recruitment : व्यापम द्वारा पहले से ही परीक्षा के लिए सख्त गाइडलाइन जारी की गई थी। परीक्षा केंद्रों में जूते पहनकर आना प्रतिबंधित किया गया है। अभ्यर्थियों को केवल चप्पल पहनकर आने की अनुमति थी। साथ ही हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनना अनिवार्य किया गया है। ये कदम बिलासपुर में सामने आए हाईटेक नकल प्रकरण के बाद उठाए गए हैं।

Excise Constable Recruitment : नकल रोकने के लिए सभी सेंटरों पर जैमर लगाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षार्थी की तलाशी हैंड मेटल डिटेक्टर से ली जा रही है। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की जा रही है। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले और परीक्षा समाप्त होने से आधा घंटा पहले तक परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।

Excise Constable Recruitment : अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए व्यापम की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र और फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, या फोटोयुक्त मार्कशीट) अनिवार्य रूप से साथ लाना था। किसी भी दस्तावेज की फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी।

Excise Constable Recruitment : पूरे प्रदेश में इस परीक्षा के लिए 900 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में एक साथ आयोजित की जा रही है। कुल 200 पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories