Chhindwara News : महंगे शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे – मोहखेड़ पुलिस ने किया 6 लाख से ज्यादा की चोरी का पर्दाफाश

VIKASH KHALKHO
nishaanebaz.com

Chhindwara News : छिंदवाड़ा| छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल ₹6,13,750 की चोरी का माल बरामद किया गया है। दोनों आरोपी महंगे मोबाइल और बाइकों के शौकीन थे, जबकि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी।

मामले का खुलासा

प्रार्थी रामधन डोंगरे ने 16 जून को और संपत कड़वे ने 23 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घरों से जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आयुष सोलंकी और विनायक उर्फ मोनू नागरे को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदातों को स्वीकार किया। साथ ही, नाबालिगों को भी इस काम में शामिल करने का खुलासा हुआ।

बरामद सामान में शामिल है:

  • सोने-चांदी के जेवर
  • दो बाइक (एक बिना नंबर की)
  • मोबाइल फोन
  • नगद राशि
  • चोरी के औजार
nishaanebaz.com
nishaanebaz.com

अभियान में शामिल पुलिस टीम:

थाना प्रभारी निरीक्षक खेलचंद पटले, उपनिरीक्षक पारस आमों, सउनि कमल ठाकुर, सउनि संजय ठाकुर, सउनि अखिलेश तिवारी, सउनि हल्के सिंह वरकड़े, आरक्षक अरविंद तिवारी, चंद्रशेखर सोनी, सुरेंद्र बिंदवारी, रमेश यादव, गंगाराम कीर और साइबर टीम से आदित्य रघुवंशी ने अहम भूमिका निभाई।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही, नाबालिगों की भूमिका की भी जांच जारी है। इस कार्यवाही को स्थानीय जनता और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहा गया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *