Gwalior News :ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 8 में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के नेता आमने-सामने आ गए। दोनों दलों के नेता अपने-अपने समर्थकों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए और एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Gwalior News :यह पूरा मामला ऊर्जा मंत्री की विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां बारिश के बाद लगातार जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस ने बीजेपी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता के चलते जनता को परेशानी हो रही है। वहीं बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया।
Gwalior News :दोनों पार्टियों को एक साथ सड़क पर धरने पर बैठे देख स्थानीय लोग भी हैरान रह गए। लोगों का कहना है कि समस्या गंभीर है लेकिन नेताओं की राजनीति समाधान के बजाय टकराव में बदल गई है। मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।











