Gwalior News : ग्वालियर। शहर के हृदय स्थल महाराज बाड़े पर शनिवार को एक स्टंटबाज बाइक सवार ने बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट कर दहशत फैला दी। मौके पर मौजूद लोग डर के मारे इधर-उधर भागते नजर आए। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है, लेकिन अब तक प्रशासन या ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
Gwalior News : गौरतलब है कि ग्वालियर में बीते कुछ दिनों से स्टंटबाजी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन इसे रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। शहर के प्रमुख इलाकों में सड़क पर चलने वाले आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
Gwalior News : स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक सवार नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और ट्रैफिक पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। कई बार शिकायतों के बावजूद न तो स्टंटबाजों के खिलाफ सख्त का
र्रवाई होती है और न ही इन घटनाओं पर कोई रोक लगाई जा रही है।
Gwalior News : अब शहरवासी मांग कर रहे हैं कि महाराज बाड़े जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, सीसीटीवी की निगरानी मजबूत की जाए और स्टंटबाजों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो, ताकि आमजन खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।













