Thursday, September 3, 2026
Home Chhattisgarh CG Crime News : चेतक शोरूम का मैनेजर 1.26 लाख रुपये लेकर...

CG Crime News : चेतक शोरूम का मैनेजर 1.26 लाख रुपये लेकर फरार, बिक्री रसीदें दीं, कैश नहीं लौटाया

CG CRIME
CG CRIME

CG Crime News : बिलासपुर। शहर के महाराणा प्रताप चौक स्थित त्रिपुर ऑटो चेतक शोरूम में कार्यरत मैनेजर उमेश शुक्ला पर गाड़ी बिक्री से मिली 1.26 लाख रुपये की रकम गबन कर फरार होने का आरोप लगा है। घटना की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG Crime News : मिली जानकारी के अनुसार, मंगला चौक निवासी चंचल अग्रवाल त्रिपुर ऑटो चेतक शोरूम के पार्टनर हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने उमेश शुक्ला (निवासी सरकंडा) को शोरूम का मैनेजर नियुक्त किया था। उसका जिम्मा था कि वह प्रतिदिन की बिक्री के दस्तावेज और नकदी रात में शोरूम को सौंपे।

22 जुलाई 2025 को एक स्कूटर की बिक्री हुई, जिससे 1.26 लाख रुपये की नकदी प्राप्त हुई। उमेश ने बिक्री से जुड़े दस्तावेज और रसीद तो जमा किए, CG Crime News : लेकिन नकद राशि लेकर फरार हो गया। उसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद है।

जब शोरूम प्रबंधन ने आरोपी की पत्नी से संपर्क किया, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ – उमेश शुक्ला पूर्व में भी इसी तरह की धोखाधड़ी में शामिल रह चुका है।

CG Crime News : फिलहाल, सिविल लाइन थाना पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here