ujjain News : उज्जैन/ राजेश व्यास : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सावन में बारिश ने अपनी दस्तक दे दी। शुक्रवार देर रात से शुरू हुई रिमझिम फुहारें देखते ही देखते मूसलाधार बारिश में तब्दील हो गई, जिससे पूरे शहर में सावन की असली रौनक छा गई। बंगाल की खाड़ी से सक्रिय हुआ मानसून अब मध्यप्रदेश में पूरी तरह से प्रभावी हो गया है, और उज्जैन समेत आस-पास के क्षेत्रों में अच्छी वर्षा हो रही है।इससे लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। जगह जगह सड़कों पर पानी भर गया, निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी, लेकिन आमजन के चेहरों पर बारिश की इस सौगात से मुस्कान लौट आई।
ujjain News : शुक्रवार रात्रि में तेज बारिश हुई जिसकी वजह से शहर के निचले इलाकों की कई सड़के व चौराहा जलमग्न हो गए। इस बीच केडी गेट चौराहा पर एक युवक बाइक से पहुंचा था। तेज बारिश को देखते हुए उसने बाइक सड़क किनारे खड़ी की और चाय पीने के लिए रुका। तभी तेज बहाव के कारण उसकी बाइक बह गई। हालां की युवक बाइक को बचाने के लिए पहुंचा परंतु बहाव तेज होने के कारण काफी आगे निकल चुकी थी। बाद में आगे जाने पर बाईक मिल गए। जल भराव का यही हाल शहर के कई इलाकों में देखने को मिला।
ujjain News : निचले इलाकों में सड़क व चौराहा पर करीब 2 से 3 फीट पानी भर चुका था जिसके कारण आवाज ही प्रभावित रही। बारिश का सिलसिला शनिवार सुबह फिर शुरू हो गया। शहर में अब रुक रुक कर तेज बारिश हो रही है। वही मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। शासकीय जीवाजी वेधशाला द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक रात्रि में 43 मिलिमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं इस सिजिन मे उज्जैन में अब तक 11 इंच बारिश हुई है। यहां 36 इंच बारिश को सामान्य माना जाता है। दूसरी ओर शहर की प्यास बुझाने वाला गंभीर डेम अभी 20 फीसदी भी नही भरा है।





