Wednesday, September 2, 2026
Home Madhya Pradesh Burhanpur News :दबंग द्वारा किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने जेसीबी से...

Burhanpur News :दबंग द्वारा किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने जेसीबी से हटाया, किसानों को मिला रास्ता

Burhanpur News
Burhanpur News

Burhanpur News :बुरहानपुर । शाहपुर थाना क्षेत्र के चापोरा गांव में एक दबंग द्वारा 8 से अधिक किसानों के खेतों में जाने वाले रास्ते पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया था। इससे किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

Burhanpur News :काफी समय से परेशान पीड़ित किसानों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शाहपुर तहसीलदार की अगुवाई में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और स्थिति की जांच की।

Burhanpur News :जांच में किसानों की शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाकर रास्ते को पुनः सुगम बना दिया। इस दौरान प्रशासनिक अमले को अतिक्रमण करने वाले आरोपियों के विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन सुरक्षा बल की मौजूदगी में कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी की गई। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों और किसानों ने राहत की सांस ली है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here