Electric Sports Car : इलेक्ट्रिक तो बहुत देखे होंगे, पर ऐसी स्पीड और स्टाइल नहीं!

Electric Sports Car :  नई दिल्ली | JSW MG मोटर इंडिया ने भारत में अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल स्पोर्ट्स कार MG Cyberster लॉन्च कर दी है। यह देश की पहली इलेक्ट्रिक रोडस्टर कार है, जो 3.2 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹74.99 लाख रखी गई है, जबकि पहले से बुक करने वालों को यह ₹72.99 लाख में मिलेगी।

MG Cybersterबैटरी और परफॉर्मेंस: 580KM की रेंज और 200KMPH की टॉप स्पीड

Cyberster में 77kWh का बैटरी पैक है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 580 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलती हैं जो मिलकर 510PS की पावर और 725Nm का टॉर्क जनरेट करती हैं। यह ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस है और इसकी टॉप स्पीड 200kmph है।

MG Cyberster is the world's first all-electric roadster | Wallpaperडिज़ाइन और एक्सटीरियर: स्किजर डोर और स्लिक स्टाइल

Cyberster का डिजाइन इसे खास बनाता है। यह भारत की सबसे सस्ती स्किजर डोर वाली कार है, जिसमें दरवाजे ऊपर की ओर खुलते हैं।

  • फ्रंट प्रोफाइल में शार्प LED हेडलाइट्स और पेटल-शेप DRLs
  • साइड प्रोफाइल में 20-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स
  • रियर में एरो-शेप्ड कनेक्टेड LED टेल लाइट्स और ब्लैक क्लैडिंग

कार चार डुअल टोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है: फ्लेयर रेड, न्यूक्लियर येलो, एंडेस ग्रे और मॉडर्न बेज।

इंटीरियर: फाइटर-जेट इंस्पायर्ड केबिन और स्पोर्ट सीट्स

New rear-drive MG Cyberster electric sports car is lighter, goes further  and costs less. - EV Centralइंटीरियर में फाइटर जेट कॉकपिट जैसा डैशबोर्ड दिया गया है, जिसमें थ्री-स्पोक फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील और कर्व्ड डिजिटल डिस्प्ले सेटअप है।

  • Y-शेप स्पोर्ट सीटें, हीटिंग और मेमोरी फंक्शन के साथ
  • बटरफ्लाई डोर और रूफ के लिए डेडिकेटेड बटन
  • इंटीरियर थीम: बर्गंडी या रेड, ब्लैक रूफ और पिलर के साथ

हालांकि स्टोरेज स्पेस सीमित है, जिससे व्यावहारिक उपयोग में थोड़ी चुनौती हो सकती है।

MG Cybersterफीचर्स और टेक्नोलॉजी: 4 स्क्रीन सेटअप, बोस साउंड और ADAS

Cyberster में हाईटेक डैशबोर्ड है जिसमें ट्राई-स्क्रीन सेटअप शामिल है:

  • 10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले
  • 7-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • एक और 7-इंच सेंटर कंसोल स्क्रीन
  • अलग AC कंट्रोल स्क्रीन
  • 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम
  • इलेक्ट्रिक फोल्डिंग रूफ और मल्टी-ड्राइव मोड

MG Cyberster (3) - Автотемаसेफ्टी फीचर्स: लेवल-2 ADAS और 6 एयरबैग

सेफ्टी के लिहाज से यह कार किसी भी लग्जरी कार से कम नहीं:

  • 6 एयरबैग
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
  • 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स
  • लेवल-2 ADAS के तहत:
    • लेन कीप असिस्ट

    • एक्टिव इमरजेंसी ब्रेकिंग

MG Cybersterकिससे होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में MG Cyberster का सीधा मुकाबला किसी भी इलेक्ट्रिक कार से नहीं है। हालांकि यह BMW Z4 जैसी पेट्रोल कन्वर्टिबल स्पोर्ट्स कारों के लिए एक सस्ता और ग्रीन अल्टरनेटिव हो सकती है।

MG Select Portfolio की दूसरी कार

Cyberster, MG की प्रीमियम MG Select डीलरशिप नेटवर्क के तहत आने वाली दूसरी कार है। इससे पहले कंपनी ने MG M9 लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV लॉन्च की थी, जिसकी कीमत ₹69.90 लाख है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories