Thursday, September 24, 2026
Home National Bhopal Drugs Racket Case : डीजे यासीन गिरफ्तार, मोबाइल में मिले अश्लील...

Bhopal Drugs Racket Case : डीजे यासीन गिरफ्तार, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग के सबूत

nishanebaaz.com
nishanebaaz.com

Bhopal Drugs Racket Case : भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हाई-प्रोफाइल ड्रग्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच ने डीजे और पार्टी आयोजक यासीन अहमद समेत उसके साथी शावर को गिरफ्तार किया है। यासीन के मोबाइल से 20 से अधिक लड़कियों के अश्लील वीडियो, धमकी भरे चैट्स और शारीरिक शोषण के वीडियो मिले हैं। पुलिस अब वीडियो में दिखाई दे रही लड़कियों की पहचान में जुटी है।

क्लबों और जिम में बनता था शिकार का जाल

यासीन और उसका गिरोह भोपाल के नामी क्लब, जिम और रेस्टोरेंट्स में युवतियों को पहले वज़न घटाने और डिप्रेशन दूर करने के बहाने संपर्क करता था। इसके बाद उन्हें एमडी ड्रग्स, कोकीन और चरस जैसी घातक नशीली दवाएं मुफ्त में देकर लत लगाई जाती थी। जब लड़कियां नशे की गिरफ्त में आ जाती थीं, तो उनके साथ यौन शोषण कर वीडियो बनाए जाते थे, जिनका इस्तेमाल बाद में ब्लैकमेलिंग और सेक्स रैकेट में किया जाता था।

पुलिस को मिली ये बड़ी बरामदगी

  • यासीन अहमद के पास से:

  1. 1.05 ग्राम एमडी ड्रग्स
  2. एक पिस्टल
  3. एक महिंद्रा स्कॉर्पियो कार
  • शावर के पास से:

  1. 2.052 ग्राम एमडी ड्रग्स
  2. एक महिंद्रा बीई-6 कार

गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस को कुल 3.1 ग्राम एमडी ड्रग्स, हथियार और दो महंगी कारें बरामद हुई हैं।

पुलिस रिमांड में खुल रहे चौंकाने वाले राज

यासीन, जो खुद को वीआईपी पार्टियों का प्रमुख आयोजक बताता था, 2 अगस्त को भोपाल में एक बड़ी पार्टी आयोजित करने वाला था। उसका एक प्रमोशनल पोस्टर भी सामने आया है। पुलिस को संदेह है कि उस पार्टी में बड़ी मात्रा में ड्रग्स की सप्लाई की जानी थी।

क्राइम ब्रांच को यासीन के मोबाइल से:

  • 20 से अधिक युवतियों के अश्लील वीडियो
  • धमकी भरे चैट
  • ब्लैकमेलिंग के स्क्रीनशॉट
  • रेप और शारीरिक शोषण के क्लिप्स मिले हैं।

पहले भी हो चुकी है गिरोह की गिरफ्तारी

इस गिरोह का पहले भी पर्दाफाश हो चुका है। पिछले सप्ताह कुख्यात तस्कर सैफुद्दीन और आशु उर्फ शाहरुख को इसी केस में गिरफ्तार किया गया था। अब क्राइम ब्रांच पूरे नेटवर्क की परतें खोल रही है।

भोपाल में हुआ विरोध प्रदर्शन

इस केस के सामने आने के बाद बजरंग दल और स्थानीय संगठनों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया गया कि हिंदू लड़कियों को निशाना बना कर धर्म परिवर्तन और यौन शोषण का रैकेट चलाया जा रहा था। बाणगंगा क्षेत्र में कुछ परिवारों द्वारा पलायन का दावा भी सामने आया है।

आगे की कार्रवाई

भोपाल पुलिस ने बताया कि इस गिरोह का नेटवर्क राजधानी के क्लबों, रेस्टोरेंट्स और जिम्स में फैला हुआ था। केस की गंभीरता को देखते हुए जांच का दायरा और बड़ा किया जा रहा है। पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों और पीड़ित युवतियों की पहचान में जुटी है।

Share The News
Previous articleScam : कोठी से दूतावास तक – कैसे एक ठग ने खड़ी की फर्जी राजनयिक दुनिया
Next articleChhattisgarh liquor scam : ईडी ने दिल्ली और रायपुर में शराब व होटल कारोबारी के ठिकानों पर मारा छापा
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here