Tesla Car News : बिक्री में गिरावट से जूझ रही टेस्ला का नया दांव, लॉन्च करेगी अब तक का सबसे सस्ता मॉडल Y; अगस्त से शुरू होगा प्रोडक्शन

Tesla Car News : टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों की वैश्विक मांग में गिरावट देखी जा रही है, जिसका एक बड़ा कारण चीनी ऑटो कंपनी BYD की मजबूत प्रतिस्पर्धा है। हाल के वर्षों में BYD ने अपने पोर्टफोलियो में कई बजट फ्रेंडली मॉडल्स शामिल किए हैं, जिससे उसकी बिक्री में तेजी आई है और वह टेस्ला को पीछे छोड़ता नजर आ रहा है।

Tesla Car News : टेस्ला अब इस चुनौती से निपटने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। कंपनी ने हाल ही में निराशाजनक तिमाही बिक्री और राजस्व में गिरावट के बाद बिक्री बढ़ाने के लिए मॉडल Y का सस्ता वर्जन पेश करने की योजना बनाई है। एलन मस्क ने जनवरी 2025 में घोषणा की थी कि टेस्ला जल्द एक अफॉर्डेबल मॉडल लॉन्च करेगा। हालांकि, यह कोई पूरी तरह नया मॉडल नहीं होगा, बल्कि मौजूदा मॉडल Y का कॉम्पैक्ट वर्जन होगा, जिसका उत्पादन अगस्त या सितंबर 2025 तक शुरू हो सकता है।

Tesla Car News : कंपनी को उम्मीद है कि यह नया बेस मॉडल अमेरिकी बाजार में बिक्री को बढ़ावा देगा, खासकर उस स्थिति में जब देश में इलेक्ट्रिक कारों पर मिलने वाली 7500 डॉलर की सरकारी सब्सिडी जल्द ही खत्म होने वाली है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा उत्सर्जन नियमों में ढील देने के कारण यह राहत वापस ली जा रही है।

Tesla Car News : टेस्ला की दूसरी तिमाही की आय 16 प्रतिशत गिरकर 1.17 बिलियन डॉलर पर आ गई है। बिक्री में 13 प्रतिशत की गिरावट, औसत बिक्री मूल्य में कमी और परिचालन खर्चों में इजाफा इसकी प्रमुख वजह रही। एक और अहम बात यह है कि टेस्ला को पहले इलेक्ट्रिक कार क्रेडिट से भारी मुनाफा होता था, जो अब 2024 की दूसरी तिमाही में 51 प्रतिशत घट गया है। पिछले तीन महीनों में ही इसमें 154 मिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई।

Tesla Car News : 2025 टेस्ला के लिए अब तक चुनौतीपूर्ण साबित हुआ है। खासतौर पर चीन जैसे महत्वपूर्ण बाजार में कंपनी को टैरिफ तनाव और स्थानीय इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड्स की कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। यह सब तब है जब टेस्ला ने मॉडल Y का अपग्रेडेड वर्जन भी लॉन्च किया है।

Tesla Car News : कंपनी के पास वर्तमान में कोई नया मेनस्ट्रीम मॉडल नहीं है, लेकिन एलन मस्क को उम्मीद है कि आने वाली सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी, रोबोटैक्सी सेवाएं और साइबरकैब जैसी परियोजनाएं टेस्ला की भविष्य की कमाई को नई ऊंचाई तक ले जाएंगी। इसके अलावा, ह्यूमनॉइड रोबोट के विकास पर भी कंपनी ने बड़ा निवेश किया है, जिससे वह नई तकनीकी संभावनाओं की ओर बढ़ रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Raipur Crime: शादी का झांसा देकर 9.50 लाख की ठगी, उड़ीसा के 3 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime: रायपुर: रायपुर में शादी का झांसा देकर...

Related Articles

Popular Categories