Narendra Modi : इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ नरेंद्र मोदी बने देश के दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री, जानिए उनके बड़े रिकॉर्ड

Narendra Modi : नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक कार्य करने वाले नेताओं की सूची में अब दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। 25 जून 2025 से उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया है। इंदिरा गांधी का कार्यकाल 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक था, जो कुल 4077 दिन का रहा। अब नरेंद्र मोदी का कार्यकाल 4078 दिन हो गया है। उनसे आगे केवल देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू हैं।

Narendra Modi : नरेंद्र मोदी पिछले 24 वर्षों से सत्ता में हैं। पहले वे लगातार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और अब लगभग 11 वर्षों से देश के प्रधानमंत्री हैं। एक खास बात यह भी है कि वे भारत की आजादी के बाद जन्मे पहले व्यक्ति हैं, जो प्रधानमंत्री बने।

Narendra Modi : नरेंद्र मोदी से जुड़े कुछ अन्य रोचक तथ्य:

* वे सबसे लंबे समय तक कार्य करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड अटल बिहारी वाजपेयी के नाम था।
* वह पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो किसी गैर-हिंदी भाषी राज्य से आते हैं और उनका कार्यकाल इतना लंबा चला है।
* यदि उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल को भी शामिल किया जाए, तो वे किसी निर्वाचित सरकार के सबसे लंबे समय तक मुखिया रहे हैं।
* उन्होंने दो बार लगातार प्रधानमंत्री का कार्यकाल पूरा किया है और दोनों बार अपने बलबूते पूर्ण बहुमत हासिल किया।
* इंदिरा गांधी के बाद वे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने दोबारा बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की। इसके अलावा, पंडित नेहरू के बाद वे दूसरे नेता हैं जो लगातार तीसरी बार केंद्र सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।
* नरेंद्र मोदी ऐसे पहले नेता हैं जिन्होंने लगातार छह चुनावों में जीत दर्ज की है – 2002, 2007 और 2012 के गुजरात विधानसभा चुनाव तथा 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव। इन तथ्यों के साथ नरेंद्र मोदी भारतीय राजनीति में एक नई मिसाल कायम कर चुके हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Katghora News: कटघोरा के छुरी में ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट की बड़ी कोशिश नाकाम: इलाके में सनसनी

Katghora News: कटघोरा/कोरबा। छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कोरबा जिला अंतर्गत...

Related Articles

Popular Categories