Friday, August 21, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : बचेली में छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति ने धूमधाम...

CG NEWS : बचेली में छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति ने धूमधाम से मनाया हरेली पर्व, पारंपरिक खेल और व्यंजनों का रहा विशेष आकर्षण

CG NEWS : फकरे आलम खान/बचेली छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति बचेली में 24जुलाई को छत्तीसगढ़ के पहिली तिहार हरेली पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम में प्रातःकाल पूजा अमर्चना में चिला गुलगुल भजिया ये सब चढ़ाकर विधिवत सभी सदस्य एवं छत्तीसगढ़ महिला समिति के सदस्य द्वारा पूजा करके गेड़ी बनाकर गेड़ी का मजा लिए । छत्तीसगढ़ का यह पहला त्यौहार हरेली जो हर साल हरेली अमावस्या में मनाया जाता है। यह त्यौहार छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए विशेष महत्व रखता है इस दिन किसान अपने कृषि उपकरण जैसे हल फावड़ा गैती आदि की पूजा करते है। उपकरणों की पूजा से मान्यता जुड़ी है कि अच्छी फसल और समृद्धि होती है हरेली शब्द का मतलब ही हरियाली है ।

 

 

CG NEWS : यह पर्व सांस्कृतिक एकता और आपसी मेल जेल को बढ़ावा देता है । सांयकाल 04 बजे से महिलाओं एवं बच्चों का आंतरिक खेल जिसमें मटका फोड़ रस्सा खींच कुर्सी दौड़ के साथ महिलाओं द्वारा घर से बनाकर लाए पारंपरिक व्यंजन जैसे चिला ठेठरी खुरमी गुलगुल भजिया बड़ा आदि का स्वाद एवं मजा लिए सभी प्रतिभागी को उचित उपहार भी प्रदान किया गया ।

CG NEWS : छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति बचेली के साथ साथ छत्तीसगढ़ महिला समिति बचेली के समस्त पदाधिकारी एवं सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग से हरेली का यह भव्य आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ ।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here