Saturday, April 4, 2026
29.4 C
Raipur

CG Crime : रायपुर मोबाइल शॉप चोरी कांड का पर्दाफाश-नागपुर से 4 गिरफ्तार, 87 मोबाइल-20 हज़ार नकद और दो एक्टिवा बरामद

CG Crime : रायपुर, 24 जुलाई। राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब स्थित एक मोबाइल दुकान में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस व एंटी क्राइम यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में दो नाबालिग सहित चार आरोपियों को नागपुर (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी गए कुल 87 मोबाइल फोन, ₹20,000 नकद और घटना में प्रयुक्त दो एक्टिवा वाहन बरामद किए गए हैं।

इस संबंध में आज रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। मुख्य आरोपी नवीन पिंजानी और शेख इमरोज को पुलिस ने ट्रेन में नागपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं।

चोरी की वारदात ऐसे हुई थी अंजाम

शोभा टेलीकॉम के संचालक विशाल विरनानी ने 22 जुलाई की रात 10 बजे अपनी दुकान बंद की थी। अगली सुबह 6:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान का शटर आधा खुला है। मौके पर जाकर देखा तो शटर का ताला टूटा हुआ था और दुकान से नए-पुराने कुल 87 मोबाइल फोन, ₹20,000 नगद, बिल और रजिस्टर चोरी हो चुके थे।

CCTV फुटेज, मुखबिर और तकनीकी विश्लेषण से गिरफ्त में आए आरोपी

शिकायत पर थाना सिविल लाइन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। टीम ने मौके की जांच, आसपास के CCTV फुटेज, मुखबिरों की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के जरिए पुराने चोरों पर नजर रखी। इसी दौरान कटोरा तालाब निवासी नवीन पिंजानी की संलिप्तता की पुष्टि हुई।

नवीन से पूछताछ में उसने साथी शेख इमरोज और दो नाबालिगों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। जानकारी मिली कि ये तीनों ट्रेन से महाराष्ट्र भागने की फिराक में हैं। रायपुर पुलिस ने नागपुर पुलिस के सहयोग से सभी को ट्रेन से ही धर दबोचा।

जब्त माल और गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्न सामग्री बरामद की:

  • 87 नग नये/पुराने मोबाइल फोन
  • ₹20,000 नकद
  • 2 एक्टिवा स्कूटर (घटना में प्रयुक्त)
nishanebaaz.com
nishanebaaz.com

गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पते:

  1. नवीन पिंजानी, पिता अशोक पिंजानी, उम्र 27 वर्ष, निवासी गली नंबर 4, कटोरा तालाब, रायपुर

  2. शेख इमरोज, पिता शेख अनवर, उम्र 22 वर्ष, निवासी बैजनाथपारा, थाना कोतवाली, रायपुर

  3. विधि के साथ संघर्षरत दो किशोर, नाम गोपनीय

पुलिस ने क्या कहा?

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सिविल लाइन थाना और साइबर/एंटी क्राइम यूनिट की संयुक्त मेहनत का नतीजा है। आरोपियों से और भी वारदातों की जानकारी ली जा रही है। आगे की जांच जारी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories