Monday, March 30, 2026
28.6 C
Raipur

CG Agriculture Student Suicide : एग्रीकल्चर स्टूडेंट ने की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप, कारण अज्ञात…

भिलाई। CG Agriculture Student Suicide :  शहर के सुपेला थाना क्षेत्र के साईं नगर में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 26 वर्षीय युवक इंद्रप्रीत सिंह सैनी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक एग्रीकल्चर का छात्र था और घटना के वक्त घर पर अकेला था। जैसे ही आसपास के लोगों को घटना की भनक लगी, उन्होंने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

CG Agriculture Student Suicide : अकेलेपन में उठाया आत्मघाती कदम
जानकारी के मुताबिक, इंद्रप्रीत सिंह सैनी भिलाई में रहकर एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता जनरल सिंह सैनी जगदलपुर में PWD विभाग में SDO पद पर कार्यरत हैं, जबकि मां शासकीय स्कूल में शिक्षिका हैं। घटना के समय दोनों ही अपने कार्यस्थल पर थे और युवक घर में अकेला था। परिजनों को जब बेटे की आत्महत्या की सूचना मिली तो वे तुरंत भिलाई रवाना हुए।

न किसी से विवाद, न कोई तनाव का संकेत
परिजनों ने बताया कि इंद्रप्रीत दो भाइयों में बड़ा था और स्वभाव से बेहद शांत और मिलनसार था। उसने कभी किसी परेशानी या तनाव की बात नहीं की थी, जिससे आत्महत्या का कदम उठाने की बात परिजन भी समझ नहीं पा रहे हैं।

CG Agriculture Student Suicide

पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या की वजह अभी तक रहस्य
फिलहाल सुपेला थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुट गई है। पुलिस परिजन, मित्र और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर रही है कि कहीं युवक किसी मानसिक दबाव या निजी समस्या से जूझ तो नहीं रहा था।

इलाके में शोक और सन्नाटा
इस दर्दनाक घटना के बाद साईं नगर इलाके में शोक का माहौल है। आसपास के लोग और इंद्रप्रीत के करीबी अभी भी यह विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि इतना सीधा और शांत लड़का ऐसा कदम कैसे उठा सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories