Flight Tickets : छत्तीसगढ़ से दिल्ली फ्लाइट के किराए में भारी गिरावट, अब सिर्फ इतने में मिलेगी टिकट

Parivesh
Flight Tickets

बिलासपुर। Flight Tickets : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट से दिल्ली की ओर जाने वाली फ्लाइट्स के टिकट अब पहले से काफी सस्ते हो गए हैं। जहां पहले तत्काल बुकिंग पर यात्रियों को 8 से 10 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते थे, वहीं अब उसी दिन की बुकिंग महज 5 हजार रुपये में उपलब्ध है। एयर ट्रैवल के इन किरायों में आई इस गिरावट के पीछे हवाई यात्रियों की घटती संख्या और मानसून के चलते उड़ानों के बार-बार रद्द होने की आशंका प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।

Flight Tickets : हवाई सफर से घटा भरोसा, यात्री लौटे ट्रेन की ओर

बिलासपुर से दिल्ली और प्रयागराज के लिए अब तक सबसे ज्यादा बुकिंग होती रही है। त्योहारी सीजन में तो टिकट के दाम 12 हजार तक पहुंच जाते थे। लेकिन अब पहली बार यात्रियों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। इसका एक बड़ा कारण हाल ही में एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट का हादसा है, जिसने लोगों के मन में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। परिणामस्वरूप, कई यात्री अब एयर ट्रैवल से बचते नजर आ रहे हैं और ट्रेन या सड़क मार्ग को तरजीह दे रहे हैं।

मानसून बना चुनौती, नाइट लैंडिंग की सुविधा नहीं

बिलासा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा नहीं है, और मानसून के दौरान कम विजिबिलिटी तथा भारी बादलों की वजह से फ्लाइट्स के रद्द होने की घटनाएं आम हैं। इससे उन यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जो जरूरी काम या मेडिकल एमरजेंसी के चलते ट्रैवल करते हैं। इस अनिश्चितता ने भी फ्लाइट डिमांड को प्रभावित किया है।

किराए में राहत, पर सुविधाओं की दरकार

फ्लाइट किराए में आई यह गिरावट यात्रियों के लिए निश्चित रूप से राहत भरी है, लेकिन लंबे समय तक हवाई यात्रा को लोगों की प्राथमिकता में लाने के लिए एयरपोर्ट सुविधाओं को दुरुस्त करना होगा। नाइट लैंडिंग, मौसम अनुकूल टेक्नोलॉजी और यात्री सुरक्षा को लेकर भरोसे को फिर से मजबूत करने की दिशा में कदम जरूरी हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *