HomeEntertainmentEntertainment Desk : डेंटिस्ट से एक्ट्रेस बनीं सौंदर्या शर्मा, ‘हाउसफुल 5’ में...

Entertainment Desk : डेंटिस्ट से एक्ट्रेस बनीं सौंदर्या शर्मा, ‘हाउसफुल 5’ में छाईं, खुद किया अपने करियर बदलाव का खुलासा

Date:

Related stories

Entertainment Desk : मुंबई | बिग बॉस 16 फेम और अब बॉलीवुड की चमकती सितारा बन चुकी सौंदर्या शर्मा ने अपनी नई फिल्म ‘हाउसफुल 5’ से धमाकेदार वापसी की है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि फिल्मों में आने से पहले वह एक पेशेवर डेंटिस्ट थीं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में सौंदर्या ने बताया कि उन्होंने एक्टिंग को अपना पेशा क्यों चुना और इस सफर की शुरुआत कैसे हुई।

@Nishaanebazcom
@Nishaanebazcom

“डेंटल क्लिनिक से कैमरे के सामने तक”

सौंदर्या ने बताया कि वे अमेरिका के लॉस एंजेलिस में सिर्फ एक मकसद से गई थीं—”मेहनत करने और खुद को ट्रेन करने”। वहां उन्होंने एक्टिंग की बारीकियां सीखीं और खुद को एक कलाकार के रूप में तराशा। “मुझे डेंटिस्ट्री में मजा नहीं आ रहा था,” उन्होंने कहा। “मुझे बचपन से ही खुद को स्क्रीन पर देखना था, बड़ा और फेमस होना था।”

“एक्टिंग भी एक करियर हो सकता है” – सौंदर्या

सौंदर्या ने कहा कि भारतीय समाज में डांस और म्यूजिक का बहुत प्रभाव होता है, लेकिन एक्टिंग को एक करियर के रूप में कम देखा जाता है। “मेरे परिवार में इसे सम्मान तो मिला, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि हमारी बेटी एक दिन एक्टिंग करेगी।”

‘हाउसफुल 5’ से किया बड़ा पर्दे पर डेब्यू

साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 5 में सौंदर्या ने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। फिल्म अब ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है और वहां भी उन्हें काफी सराहना मिल रही है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here