Saturday, February 21, 2026
20.5 C
Raipur

Reva News : बाढ़ के बीच जिंदगी की जंग: रात 2:30 बजे गर्भवती महिला को NDRF-SDRF टीम ने बचाया

Reva News : रीवा : मध्य प्रदेश के तराई आंचल स्थित भनिगवां गांव में बाढ़ में फंसी 9 माह की गर्भवती महिला को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित बचा लिया। लगातार हो रही पहाड़ी बारिश और बाणसागर व बकिया डैम के गेट खुलने के चलते तमस नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया, जिससे तराई क्षेत्र के कई गांव जलमग्न हो गए।

Reva News : भनिगवां गांव की रहने वाली 30 वर्षीय प्रियंका गुप्ता, जिनका प्रसव का समय नजदीक था, बाढ़ के कारण घर में ही फंस गईं। उनकी गंभीर स्थिति की जानकारी परिजनों ने तत्काल जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम रात करीब 12 बजे मौके पर पहुंची।

Reva News : बढ़े हुए जलस्तर और घनघोर अंधेरे के बावजूद टीम ने साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद, रात 2:30 बजे रेस्क्यू टीम महिला तक पहुंचने में सफल रही और बोट के जरिए उन्हें उनके परिजनों समेत सुरक्षित बाहर निकाला गया। महिला को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Reva News : जिले के कलेक्टर और एसपी ने पहले ही बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को राहत शिविरों में जाने की अपील की थी, लेकिन हालात अचानक बिगड़ने से कई ग्रामीण फंस गए थे। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की तत्परता और समर्पण ने एक नई जिंदगी को सुरक्षित बचाने का कार्य किया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds