Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Raja Raghuvanshi murder : इंदौर हत्याकांड का आरोपी शिलोम जेम्स को मिली...

Raja Raghuvanshi murder : इंदौर हत्याकांड का आरोपी शिलोम जेम्स को मिली जमानत, ससुराल से बरामद हुई सोनम की ज्वेलरी, परिजनों में नाराज़गी

#nishaanebaz.com (11)
#nishaanebaz.com (11)

Raja Raghuvanshi murder : इंदौर। इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में नामजद आरोपी शिलोम जेम्स को शिलॉन्ग कोर्ट से शुक्रवार को जमानत मिल गई है। वह बीते 15 दिनों से शिलॉन्ग जेल में बंद था। इससे पहले इस मामले में बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र तोमर और बलवीर को पहले ही जमानत मिल चुकी है।

हालांकि, शिलोम को किन शर्तों पर जमानत मिली है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने बताया कि उनके वकील ने कोर्ट में शिलोम की जमानत का विरोध किया था, लेकिन इसके बावजूद उसे जमानत मिल गई। उन्होंने आगे कहा कि वे इस फैसले के खिलाफ कानूनी आपत्ति दर्ज कराने पर विचार कर रहे हैं।

सबूत छिपाने का आरोप, ससुराल से हुई ज्वेलरी की बरामदगी

राजा की हत्या के बाद सोनम, राज और उनके साथियों को कमरा किराए पर देने और हत्या के बाद सबूत छिपाने के आरोप में शिलोम को आरोपी बनाया गया था। शिलोम की निशानदेही पर ही पुलिस ने बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र और बलवीर को भी आरोपी बनाया।

शिलोम को पहले शिलॉन्ग पुलिस सबूत छिपाने के आरोप में हिरासत में लेकर गई थी, लेकिन बाद में इंदौर पुलिस के साथ मिलकर दोबारा शिलॉन्ग पहुंची, जहां शिलोम के ससुराल रतलाम से सोनम की ज्वेलरी बरामद की गई। इसके अलावा पुलिस ने पिस्टल, लैपटॉप और नकदी भी जब्त की थी।

केस में नया मोड़

शिलोम की जमानत ने केस को एक नया मोड़ दे दिया है। हालांकि, इंदौर पुलिस का कहना है कि वे अभी भी मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रघुवंशी परिवार इस पूरे घटनाक्रम से आहत है और वे न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here