Thursday, June 25, 2026
30.2 C
Raipur

High-Profile Thugs : सरकारी अफसर’ बनकर करता था खौफ की वसूली! CBI ने उठाया रायपुर में हाई-प्रोफाइल ठगी का पर्दा, कोर्ट ने रिमांड बढ़ाई

High-Profile Thugs : रायपुर। राजधानी रायपुर में CBI ने एक हाई-प्रोफाइल ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को जीएसटी विभाग का वरिष्ठ अधिकारी बताकर कारोबारियों से मोटी रकम वसूलता था। आरोपी की पहचान अनिल गुप्ता के रूप में हुई है, जो खुद को “GST कमिश्नर मिश्रा” बताकर न सिर्फ व्यापारियों को डराता-धमकाता था, बल्कि उनके टैक्स और लाइजनिंग मामलों में सीधा हस्तक्षेप भी करता था।

34 लाख की वसूली, दर्जनों से ‘सेटलमेंट’ के नाम पर ठगी
अनिल गुप्ता पर आरोप है कि उसने एक स्थानीय कारोबारी लालचंद अठवानी से 34 लाख रुपये की अवैध वसूली की। उसने अठवानी को यह कहकर डराया कि उसके खिलाफ GST और CBI जांच चल रही है और “ऊपर से” मामला नहीं सुलझा तो कार्रवाई हो सकती है। सेटलमेंट के नाम पर भारी दबाव बनाकर यह रकम हड़पी गई।

पूछताछ में कई नाम और खुलासे, राजधानी से बाहर तक फैला है रैकेट का जाल
CBI की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अनिल गुप्ता इस फर्जीवाड़े में अकेला नहीं था। एजेंसी को कुछ ऐसे सुराग हाथ लगे हैं जो संकेत देते हैं कि यह महज एक व्यक्ति का कृत्य नहीं, बल्कि एक संगठित आपराधिक नेटवर्क की गतिविधि का हिस्सा है, जिसकी पहुंच राजधानी से बाहर कई शहरों तक फैली हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, इस नेटवर्क ने विभिन्न शहरों में व्यापारियों और उद्यमियों को निशाना बनाया। इस प्रक्रिया में कुछ स्थानीय दलाल और कथित ‘लाइजनिंग एजेंट्स’ की संदिग्ध भूमिका भी सामने आ रही है, जिनकी जांच अब तेज कर दी गई है। इन एजेंट्स के माध्यम से कथित रूप से सरकारी पद का झांसा देकर मोटी रकम की वसूली की जाती थी।

Read More : BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में गरमाई सियासत : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

हालांकि CBI ने अभी तक औपचारिक रूप से किसी अन्य आरोपी के नाम की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इनपुट्स के आधार पर यह स्पष्ट है कि मामला बहुत बड़ा और बहुस्तरीय है। इन्हीं तथ्यों को आधार बनाकर CBI ने कोर्ट से अनिल गुप्ता की रिमांड अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए अब उन्हें 21 जुलाई तक CBI हिरासत में भेज दिया है।

इस दौरान CBI की टीमें रैकेट से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की पड़ताल, कॉल रिकॉर्ड्स की जांच, फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई और बड़े नाम इस जांच के दायरे में आ सकते हैं।

कोर्ट ने तीन दिन की और रिमांड दी
CBI ने अदालत से आरोपी की रिमांड मांगी थी ताकि उसके मोबाइल, डिवाइसेज और नेटवर्क से जुड़े अन्य दस्तावेजों की जांच की जा सके। कोर्ट ने CBI को तीन दिन की अतिरिक्त रिमांड दे दी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ketan Murder Mystery: 15 दिन में 4 बार रची गई मौ*त की साजिश! हुए चौंकाने वाले खुलासे

Ketan Murder Mystery: 15 दिन में 4 बार रची गई मौ*त की साजिश! हुए चौंकाने वाले खुलासे

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल,  शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Latest YouTube Shorts

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Jabalpur News: जबलपुर में 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण

Jabalpur News: ​जबलपुर नगर निगम के अंतर्गत पूर्व विधानसभा...

Related Articles

Popular Categories