Tuesday, March 31, 2026
32.7 C
Raipur

Maharashtra News : खौफनाक : चलती बस में जन्मे बच्चे को मां-बाप ने खिड़की से फेंका, मौत…..

महाराष्ट्र | Maharashtra News : महाराष्ट्र के परभणी जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। पुणे से परभणी आ रही एक निजी बस में 19 वर्षीय युवती ने चलती बस में बच्चे को जन्म दिया, और इसके कुछ ही देर बाद अपने कथित पति के साथ मिलकर नवजात को खिड़की से बाहर फेंक दिया। इस अमानवीय हरकत से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

Maharashtra News : यह दिल दहला देने वाली घटना मंगलवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे पाथरी-सेलु मार्ग पर हुई। स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण मामला सामने आया। एक राहगीर ने देखा कि एक बस से कपड़े में लिपटा कुछ बाहर फेंका गया है। जब वह पास पहुंचा, तो उसके होश उड़ गए—कपड़े में एक नवजात बच्चा था, जिसकी सांसें थम चुकी थीं। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

जांच में सामने आया कि युवती रितिका ढेरे नामक महिला थी, जो संत प्रयाग ट्रैवल्स की स्लीपर कोच बस में अल्ताफ शेख नामक युवक के साथ सफर कर रही थी। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया, लेकिन किसी भी वैधानिक दस्तावेज या प्रमाण के अभाव में उनकी पहचान संदिग्ध बनी हुई है।

बस ड्राइवर ने बताया कि खिड़की से कुछ फेंका गया था, जब उसने पूछताछ की तो युवक ने उल्टी होने का बहाना बनाया। मगर जांच में सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने तुरंत बस को रोका और दोनों को हिरासत में ले लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में दंपति ने स्वीकार किया कि उन्होंने नवजात को इसलिए फेंका क्योंकि वे उसका पालन-पोषण नहीं कर सकते थे। इस स्वीकारोक्ति के बाद दोनों के खिलाफ पाथरी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। यह घटना न सिर्फ कानून, बल्कि सामाजिक चेतना को भी झकझोरने वाली है—एक नवजात की नृशंस हत्या और माता-पिता की संवेदनहीनता का दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories