CG News : कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चैतुरगढ़ पहाड़ पर जुए की बड़ी महफिल में पुलिस ने छापेमारी कर 15 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि पहाड़ी क्षेत्र में 52 परियों पर खुलेआम जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद टीआई धर्म नारायण तिवारी के नेतृत्व में कटघोरा पुलिस और एसपी टास्क टीम ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया।
CG News : छापेमारी के दौरान जुआरियों में हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया। मौके से लाखों रुपये नकद, 18 मोटरसाइकिल और एक कार जब्त की गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय जुआरियों में दहशत का माहौल है।











