Tuesday, May 26, 2026
34.6 C
Raipur

Raipur Crime News : घरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़, पत्नी ने किया पति पर चाकू से वार….

रायपुर। Raipur Crime News :  राजधानी रायपुर के पंडरी ताजनगर इलाके से एक चौंकाने वाली घरेलू हिंसा की घटना सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस मामले में पत्नी ने पति पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में पति किसी तरह जान बचाकर घर से भागा और अपनी मां के पास पहुंचा।

Raipur Crime News : जानकारी के अनुसार मोहम्मद तैय्यब, जो कि पेशे से टाइल्स मिस्त्री है, ने करीब तीन साल पहले काजल यादव से प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक डेढ़ साल का बच्चा भी है और वे ताजनगर में किराए के मकान में रहते हैं।

शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे किसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हुआ। काजल ने तैय्यब पर किसी अन्य महिला से संबंध होने का आरोप लगाया। बहस इतनी बढ़ी कि उसने रसोई का सब्जी काटने वाला चाकू उठाकर पति की पीठ और गले पर वार कर दिया। इसके बाद हाथ-मुक्के से भी पिटाई की।

घायल तैय्यब किसी तरह खुद को छुड़ाकर भागा और अपनी मां के घर जाकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories