Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Raja Raghuvanshi murder case: राजा रघुवंशी हत्याकांड: कोर्ट से दो सह-आरोपियों को...

Raja Raghuvanshi murder case: राजा रघुवंशी हत्याकांड: कोर्ट से दो सह-आरोपियों को ज़मानत, सोनम पर शिकंजा कसने की तैयारी

0
382
Raja Raghuvanshi murder case
Raja Raghuvanshi murder case

Raja Raghuvanshi murder case: इंदौर : चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है, शिलांग की स्थानीय अदालत ने मामले में नामजद दो सह-आरोपियों को ज़मानत दे दी है, सहायक लोक अभियोजक तुषार चंदा ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर स्थित उस फ्लैट के मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर, जहाँ मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी मेघालय से फरार होने के बाद रुकी थी और उसी अपार्टमेंट परिसर में कार्यरत सुरक्षा गार्ड बलबीर अहिरवार को कोर्ट ने ज़मानत दी है.

Raja Raghuvanshi murder case: लोकेंद्र सिंह तोमर ने अपनी बिल्डिंग शिलोम जेम्स को किराये पर दि थी, इसी फ्लैट में आरोपी सोनम रुकी थी, जबकि बलबीर अहिरवार बिल्डिंग का चौकीदार था, हालांकि, दोनों ने आरोपों से इनकार करते हुए कोर्ट में ज़मानत याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया, हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच फिलहाल जारी है, मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की भूमिका को लेकर पुलिस जांच तेज़ कर चुकी है.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here