Friday, March 13, 2026
38 C
Raipur

Rewa News : रीवा एयरपोर्ट की दीवार ढही, 500 करोड़ की लागत से बना एयरपोर्ट पहली ही बारिश में बेहाल

Rewa News :  रीवा। विंध्य क्षेत्र के लिए बहुप्रतीक्षित रीवा एयरपोर्ट पहली ही भारी बारिश में जमींदोज होने लगा है। बीते 48 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जहां जिले के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बना दिए हैं, वहीं करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से बने रीवा एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा बारिश की वजह से धराशायी हो गया। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट क्षेत्र की जमीन अचानक धंस गई, जिससे दीवार भरभराकर गिर गई। एयरपोर्ट के शिलान्यास के बाद से इसे रीवा और आसपास के जिलों के लिए बड़ी सुविधा के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं।

डेढ़ साल में बना, पांच गांवों की जमीन ली गई
15 फरवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रीवा एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था, और एयरपोर्ट को वर्चुअली जनता को समर्पित भी किया। इसका निर्माण भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की देखरेख में किया गया, जिसमें पांच गांवों की कुल 323 एकड़ जमीन 99 साल की लीज पर ली गई है। एयरपोर्ट जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित है।

Read More : Gold-Silver Weekly Price Update : एक हफ्ते में सोना 915 रुपये महंगा, चांदी ने पार किया ₹1.10 लाख का आंकड़ा

rewa news
rewa news

प्रदेश का छठवां एयरपोर्ट
भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और खजुराहो के बाद रीवा प्रदेश का छठवां एयरपोर्ट बना, जिसे DGCA से संचालन की अनुमति मिली है। रनवे की लंबाई 2300 मीटर है। फिलहाल यहां से दो फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है— एक फ्लाइट भोपाल से खजुराहो होते हुए रीवा आती है और फिर सिंगरौली जाती है। वहीं दूसरी फ्लाइट रीवा से जबलपुर होते हुए भोपाल जाती है। वर्तमान में यहां से केवल 19 सीटर विमान उड़ान भरते हैं, लेकिन भविष्य में 72 सीटर विमानों के संचालन की योजना भी बनाई गई है।

निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
भारी बारिश के कारण बाउंड्री वॉल का गिरना न सिर्फ निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा है, बल्कि आगामी मानसून सीजन के लिहाज से भी यात्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों और यात्रियों की मांग है कि एयरपोर्ट परिसर के निर्माण की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।

Read More : CG NEWS : बड़ा सड़क हादसा – खेत में पलटी यात्री बस, दर्जन भर घायल, 4 की हालत नाजुक

50 साल के विजन के साथ बना एयरपोर्ट
सरकारी दस्तावेजों के अनुसार, रीवा एयरपोर्ट को अगले 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन और विकसित किया गया है। लेकिन पहले ही मानसून में उसकी दीवार गिरने से यह दावा पूरी तरह खोखला नजर आ रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Chhattisgarh Opium Farming : CG में कौन करा रहा अफीम की खेती? सरकार बनाम विपक्ष आमने-सामने

Chhattisgarh Opium Farming : CG में कौन करा रहा अफीम की खेती? सरकार बनाम विपक्ष आमने-सामने

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Iran Israel War: Israel पर सबसे बड़ा हमला, क्या Pakistan पर ड्रोन-मिसाइल दागेगा ईरान?

Iran Israel War: Israel पर सबसे बड़ा हमला, क्या Pakistan पर ड्रोन-मिसाइल दागेगा ईरान?

Viral Girl Monalisa: Viral Girl मोनालिसा की Love Story, Boyfriend के लिए छोड़ा घर ....

Viral Girl Monalisa: Viral Girl मोनालिसा की Love Story, Boyfriend के लिए छोड़ा घर ....

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG Naxal Surrender: Bastar में 108 नक्सलियों का Surrender, 3.60 करोड़ कैश और 1 किलो सोना भी बरामद...

CG Naxal Surrender: Bastar में 108 नक्सलियों का Surrender, 3.60 करोड़ कैश और 1 किलो सोना भी बरामद...

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित!

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित!

Oye Indori ने बाइक की टंकी पर किया खतरनाक स्टंट, बिना हेलमेट और नंबर प्लेट वीडियो वायरल!

Oye Indori ने बाइक की टंकी पर किया खतरनाक स्टंट, बिना हेलमेट और नंबर प्लेट वीडियो वायरल!

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

अब बिना ड्राइवर चलेगी Uber! अबू धाबी में शुरू हुई ऑटोनॉमस राइड सर्विस

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  पूरी दुनिया में ट्रांसपोर्ट टेक्नोलॉजी...

M.P Crime : इंदौर में नाबालिग का अपहरण कर गलत हरकत की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर...

पारधी हत्याकांड में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे बरी, भोपाल MP-MLA कोर्ट का बड़ा फैसला

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के चर्चित मुलताई पारधी...

Related Articles

Popular Categories