Saturday, May 23, 2026
31.1 C
Raipur

Raipur News : बिल्डर पिता-पुत्र पर धोखाधड़ी का केस……

रायपुर, 12 जुलाई 2025: Raipur News : राजधानी रायपुर में बिल्डरों की धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है. आजाद चौक पुलिस ने पुरन्दर प्रमोटर्स एवं डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के बिल्डर मुकेश अग्रवाल और उनके बेटे सुरेश अग्रवाल समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी (धारा 420, 34) का केस दर्ज किया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने प्रकाश नामक एक व्यक्ति की करोड़ों की जमीन को फर्जी विक्रय विलेख के जरिए अपना बताते हुए अपने ‘पाम वलाजियो प्रोजेक्ट’ के बदले नगर निगम में बंधक रख दिया.

Raipur News : चौबे कॉलोनी निवासी प्रकाश ने शिकायत में बताया कि सड्डू स्थित उनकी लगभग 60 हजार वर्गफीट जमीन को अक्टूबर 2017 में पुरन्दर प्रमोटर्स एवं डेवलपर्स के डायरेक्टर मुकेश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल और अन्य ने जॉइंट वेंचर के तहत विकसित करने का प्रस्ताव दिया था. इसके बदले उन्हें मकान, फ्लैट या नकद राशि देने की सहमति बनी थी. इस जमीन को नगर निगम रायपुर में अंतरित किया जाना था.

शिकायत के अनुसार, 8 जून 2018 को मुकेश अग्रवाल की कंपनी और प्रकाश के बीच एक इकरारनामा हुआ. नवंबर 2017 से 26 सितंबर 2019 के बीच प्रकाश को अलग-अलग किस्तों में 2 करोड़ 70 लाख 64 हजार 220 रुपये भी दिए गए.

समझौता रद्द होने के बाद भी फर्जीवाड़ा जारी

एफआईआर में बताया गया है कि 2021 तक उक्त भूमि पर कोई भी विकास कार्य शुरू नहीं हुआ. इसके चलते 11 मई 2021 को दोनों पक्षों ने सहमति से प्राप्त रकम मुकेश अग्रवाल को वापस कर दी, और इकरारनामे को मौखिक रूप से रद्द कर दिया गया.

हालांकि, चौंकाने वाली बात यह है कि रकम लौटाने और समझौता रद्द होने के बावजूद, आरोपियों ने पीड़ित की इसी भूमि को ‘पाम वलाजियो प्रोजेक्ट’ के एवज में EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आवासों के लिए नगर निगम रायपुर में बंधक रख दिया. नगर निगम कार्यालय में यह दिखाया गया है कि 16 सितंबर 2022 को इस भूमि का एक विक्रय विलेख निष्पादित किया गया है, जिसमें आरोपियों ने पीड़ित की जमीन को अपनी बताया है. जबकि, प्रकाश का कहना है कि उन्होंने आरोपियों के साथ अपनी भूमि को लेकर ऐसा कोई भी विक्रय विलेख तैयार नहीं किया था.

पुलिस ने इस गंभीर धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और विस्तृत विवेचना जारी है. इस मामले से रियल एस्टेट सेक्टर में निवेशकों और जमीन मालिकों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता पर बल मिलता है.

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

Gold Price: लगातार दूसरे हफ्ते टूटा सोना, डॉलर की मजबूती से बाजार में बढ़ी बेचैनी

Gold Price: लगातार दूसरे हफ्ते टूटा सोना, डॉलर की मजबूती से बाजार में बढ़ी बेचैनी

Rajasthan में ‘भूतिया’ University का खुलासाकरोड़ों खर्च… न छात्र, न कैंपस, न पढ़ाई!

Rajasthan में ‘भूतिया’ University का खुलासाकरोड़ों खर्च… न छात्र, न कैंपस, न पढ़ाई!

Dhirendra Shastri in Badrinath Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 21 दिवसीय एकात्म साधना

Dhirendra Shastri in Badrinath Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 21 दिवसीय एकात्म साधना

Modi Meloni Melody: कार राइड से डिनर तक… मोदी-मेलोनी की दोस्ती फिर हुई वायरल..

Modi Meloni Melody: कार राइड से डिनर तक… मोदी-मेलोनी की दोस्ती फिर हुई वायरल..

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Latest YouTube Shorts

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories