Thursday, March 26, 2026
36.1 C
Raipur

Terror Attack : आतंकियों का बस पर हमला, 9 यात्रियों की गोली मारकर हत्या…..

क्वेटा, पाकिस्तान: Terror Attack : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक यात्री बस पर हुए आतंकी हमले में कम से कम 9 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने क्वेटा से लाहौर जा रही बस को नेशनल हाईवे पर झोब इलाके में रोका।

Terror Attack : हमले का तरीका और पीड़ित

असिस्टेंट कमिश्नर झोब, नावेद आलम ने बताया कि हथियारबंद हमलावरों ने बस में घुसकर यात्रियों से उनकी पहचान पूछी। पहचान पुष्ट होने के बाद उन्होंने 9 यात्रियों को गोली मार दी। मारे गए सभी यात्री पंजाब के अलग-अलग इलाकों से थे। घटना के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बलूचिस्तान प्रांत के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने भी इस नृशंस हमले की पुष्टि की है।

बलूच विद्रोहियों पर शक

अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन शक की सुई बलूच विद्रोहियों पर है। बलूचिस्तान में पहले भी इस तरह की घटनाएँ होती रही हैं, जहाँ बलूच विद्रोही पाकिस्तान से आजादी की मांग कर रहे हैं और चीनी परियोजनाओं का विरोध कर रहे हैं। मार्च में, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था, जिसमें 400 से अधिक यात्री और कुछ पाकिस्तानी सैन्यकर्मी भी शामिल थे।

अन्य हमलों को किया गया नाकाम

इस बीच, क्वेटा और मस्तुंग सहित कुछ अन्य जगहों पर भी तीन बंदूकधारियों ने हमले का प्रयास किया। हालांकि, बलूच सरकार के प्रवक्ता रिंद ने बताया कि सुरक्षाबलों ने इन सभी हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। यह हमला भारत के पहलगाम आतंकी हमले से मिलता-जुलता है, जहाँ पहचान पूछकर लोगों को निशाना बनाया गया था।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories